Shimla,Sanju(TSN)-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राजीव गांधी का आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने में बड़ा योगदान रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर कई लोक-कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं,जिनका लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आगामी 24 मई को होने वाली मुलाकात की जानकारी भी दी।उन्होंने बताया कि तुर्की से भारत में सेब के आयात को लेकर वे पीएम मोदी से चर्चा करेंगे। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के सेब उत्पादक किसान सालभर कठिन परिश्रम करते हैं और आयातित सेब से उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।उन्होंने यह भी बताया कि इस विषय में वे प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे।
