Shimla,Sanju (TSN)-भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार की दिशा और नीयत दोनों पर संदेह खड़ा होता है, जिसके कारण राज्य में प्रशासनिक ढिलाई और अव्यवस्था फैलती जा रही है।
हर्ष महाजन के अनुसार,अधिकारियों और पुलिस व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं है,जो चिंता का विषय है।उन्होंने यह भी कहा कि अपने चार दशकों के राजनीतिक जीवन में उन्होंने राज्य में ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी।राज्यसभा सांसद ने सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों ने आम जनता को आक्रोशित कर दिया है।उनका कहना है कि हिमाचल प्रदेश की बेहतरी के लिए शासन में बदलाव आवश्यक हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता बदलाव के मूड में है और वह प्रदेश के भविष्य को लेकर गंभीर चिंतन कर रही है।
