सीएम सुक्खू बोले…जयराम के इलाके के रोप-वे को कांग्रेस सरकार ने दिए 28 करोड़, तब पूरा हुआ कार्य

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र में बने रोप-वे के कार्य को पूरा करने के लिए उनकी सरकार ने 28 करोड़ रूपए दिए, तब जाकर यह रोप-वे आज जनता को समर्पित हो पाया है। यह बात उन्होंने बाखली नेचर पार्क में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने नेशनल हाईवे से माता बगलामुखी मंदिर तक 53.89 करोड़ की लागत से बने 800 मीटर लंबे रोप-वे का विधिवत उदघाटन किया और इसी के माध्यम से माता बगलामुखी के दरबार भी पहुंचे। यहां उन्होंने माता के दरबार में पूजा पाठ करके आशीर्वाद लिया। सुक्खू ने कहा कि उनकी सोच बदले की भावना से काम करने की नहीं है जबकि भाजपा की सरकारें हमेशा बदले की भावना से काम करती हैं। अगर वे चाहते तो यह काम वर्षों तक लटकता रहता और स्थानीय जनता परेशान होती। लेकिन उन्होंने इस कार्य को पूरा करके दिखाया।

11 दिसंबर को पूरी होंगी 7 गारंटियां

सीएम सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने जो गारंटियां दी थी उन्हें चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है। कर्मचारियों को ओपीएस की जो गारंटी दी थी उसे पूरा कर लिया गया है जबकि भाजपा की सोच यह है कि अगर वो सत्ता में आए तो इसे बंद कर देंगे क्योंकि देश के अन्य राज्यों में भाजपा ने ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाली 11 दिसंबर को सरकार के 2 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और उस दिन 7 गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

मंडी के सीएम एमआरआई मशीन तक नहीं लगवा पाए

सीएम सुक्खू ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि जयराम ठाकुर सीएम रहते अपने गृहजिला के सबसे बड़े अस्पताल में एक एमआरआई की मशीन तक नहीं लगवा पाए। पूर्व की भाजपा सरकार की कारगुजारियों के कारण आज प्रदेश के अधिकतर बड़े स्वास्थ्य संस्थान मात्र रेफरल हॉस्पिटल बनकर रह गए हैं। पूर्व की भाजपा सरकार ने जनता की संपदा को अपने राजनीतिक फायदों के लिए बुरी तरह से लुटा दिया। कांग्रेस सरकार न यहां की संपदा को लूटने देगी और लुटाने देगी।

पंडोह में बनेगा बैली ब्रिज, कौल सिंह जीतते तो कुछ और होती परिस्थितियां

इस मौके पर सीएम सुक्खू ने कौल सिंह ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वे इस बार चुनाव जीतते तो मंडी जिला की परिस्थितियां कुछ और होती। इतने में मुकेश अग्निहोत्री बोल बैठे कि हमारी परिस्थितियां भी कुछ और होती। इस बात को लेकर ठहाके गूंज उठे। सीएम ने कौल सिंह द्वारा पंडोह पुल की मांग को स्वीकारते हुए वहां पर जल्द ही बैली ब्रिज बनाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर और जिला भर से आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.