/ Oct 31, 2026

रेवेन्यू बढ़ाने की कवायद में जुटा HPTDC.. पहले फेज में 3 बड़े होटलों का होगा रेनोवेशन

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने शिमला में निगम की मैनेजर और DDO के साथ बैठक की इस बैठक में पैटर्न विकास निगम के रेवेन्यू बढ़ाने और होटल को बेहतर बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में पहली बार पर्यटन विकास निगम ने साल 2022-23 में 100 करोड़ के टर्नओवर का आंकड़ा पार किया. रेवेन्यू बढ़ाने की दृष्टि से निगम के होटल को रिनोवेट किया जाएगा.इस कड़ी में तुरंत प्रभाव से एचपीटीडीसी के तीन होटल ट्रिपल एच, पीटर हाफ और होटल हमीर को रिनोवेट किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर पलटवार करते हुए कहा कि सुधीर शर्मा झूठ फैला रहे हैं और वह उन पर मानहानि का दवा करने को लेकर विचार करेंगे.
रेवेन्यू के आधार पर बनाई तीन श्रेणियां 
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल में बेहतर सुविधा देने और रेवेन्यू बढ़ाने को लेकर निगम के मैनेजर और DDO के साथ बैठक की उन्होंने कहा कि साल 2022-23 में निगम ने पहली बार 100 करोड़ के टर्नओवर का आंकड़ा पार किया. उन्होंने कहा कि साल 2022-23 में निगम ने 109 करोड़ और साल 2023 24 में निगम ने 105 करोड़ का टर्नओवर किया है. उन्होंने कहा कि निगम का विचार था कि पर्यटन विकास निगम के काम से कम तीन बड़े होटलों को फाइव स्टार फैसिलिटी के साथ तैयार किया जाए लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश है कि जल्द से जल्द निगम का रेवेन्यू बढ़ाया जाए ऐसे में तुरंत प्रभाव से निगम होटल होलीडे होम पीटर हाफ और होटल हमीर को रिनोवेट करेगा. उन्होंने कहा कि निगम के होटल को तीन श्रेणियां में बांटा गया है इसमें ए श्रेणी के होटल अधिक मुनाफा कमाने वाले भी श्रेणी में सामान्य मुनाफा और सी श्रेणी में सबसे कम मुनाफा कमाने वाले होटल को रखा गया है बाली ने कहा कि इसी आधार पर निगम के होटल को रिनोवेट किया जाएगा. पैटर्न विकास निगम का उद्देश्य है कि जल्द से जल्द निगम के रेवेन्यू को बढ़ाया जाए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, HRTC चलाएगा 20 स्पेशल बसें, वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

हमीरपुर,अरविंद-:दिवाली पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं।त्योहार के दौरान बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगम ने दिल्ली,चंडीगढ़ और बद्दी समेत विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 6 और...

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

शिमला/संजू-:देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में‘वोट बचाओ,देश बचाओ’रैली आयोजित की जाएगी।इस रैली के जरिए विपक्ष लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा...

वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हिमाचल से दिल्ली कूच करेंगे 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, 200 बसें और 500 गाड़ियां होंगी शामिल

शिमला,संजू-:दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस महारैली में हिमाचल से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।इसके लिए करीब 200 बसों और 500 से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियों के जरिए...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसेगा पुरस्कारों का खजाना, सुक्खू सरकार बांटेगी 17.85 करोड़ रुपये

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सुक्खू सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है।31 अक्टूबर को शिमला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 51 खिलाड़ी,जबकि राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने...

चीन के नए कानून के खिलाफ तिब्बतियों का शक्ति प्रदर्शन, मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक निकाली पदयात्रा

धर्मशाला,राहुल-:चीन की नीतियों के विरोध में तिब्बती समुदाय ने मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की है।इस अभियान के जरिए चीन के‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ’के प्रति विरोध जताया जा रहा है।आयोजकों का कहना है कि यह कानून तिब्बतियों की भाषा,संस्कृति,धर्म और विशिष्ट पहचान के लिए चुनौती है।पांच गैर-सरकारी संगठनों की पहल के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.