Shimla,18 July-हिमाचल प्रदेश में इस बार मॉनसून भारी तबाही लेकर आया है।राज्य को अब तक करीब एक हज़ार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार राहत और पुनर्वास कार्य में पूरी ताकत से जुटी है।सबसे अधिक नुकसान मंडी ज़िले में हुआ है,जहां सिराज विधानसभा क्षेत्र—जो पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह क्षेत्र है—सबसे ज़्यादा प्रभावित है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात कर राज्य की स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हिमाचल आकर हालात का जायज़ा लेने और विशेष राहत पैकेज की मांग की है। साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से राज्य की कर्ज़ सीमा बढ़ाने की अपील भी की गई है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस आपदा की घड़ी में राजनीतिक मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने की ज़रूरत है ताकि हर प्रभावित तक मदद समय पर पहुंच सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर ज़रूरतमंद को राहत पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
सुखविंदर सिंह सुक्खू,मुख्यमंत्री,हिमाचल प्रदेश
“हम हर प्रभावित तक सहायता पहुंचा रहे हैं। मैंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से बात की है और राहत पैकेज की मांग की है। ऐसे समय में राजनीति से ऊपर उठकर काम करना ज़रूरी है।”
