तुर्की से सेब आयात पर रोक की मांग को लेकर सीएम सुक्खू पीएम को लिखेंगे पत्र

Shimla,Sanju(TSN)-देश में तुर्की से सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग ज़ोर पकड़ रही है।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस मांग को मजबूती से उठाते हुए केंद्र सरकार से तुर्की से सेब आयात पर पूरी तरह रोक लगाने की अपील की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस विषय में प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे और 24 मई को होने वाली बैठक में यह मामला प्राथमिकता से उठाएंगे।

बागवानों को हो रहा भारी नुकसान-CM

मुख्यमंत्री का कहना है कि विदेशों से आने वाले सेब के कारण हिमाचल के बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।आयातित सेब की वजह से स्थानीय सेब के दाम गिर जाते हैं जिससे बागवानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पाता।इसका असर सिर्फ हिमाचल पर ही नहीं,बल्कि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के सेब उद्योग पर भी पड़ता है।

विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाया जाए

सीएम सुक्खू ने केंद्र सरकार से मांग की है कि विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाया जाए और खासतौर पर तुर्की से सेब के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के हजारों बागवानों के हित में ज़रूरी कदम है।वहीं, जम्मू-कश्मीर में हालिया आतंकी घटनाओं के बाद हिमाचल में पर्यटन पर असर को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से सुरक्षित है।उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे बिना किसी भय के हिमाचल आएं और यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण का आनंद लें।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल एक शांतिप्रिय प्रदेश है,यहां आकर पर्यटकों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। राज्य पूरी तरह सुरक्षित है।

शिमला से कुछ सरकारी दफ्तरों को कांगड़ा किया जाएगा शिफ्ट

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राजधानी शिमला से कुछ सरकारी दफ्तरों को कांगड़ा शिफ्ट करने के फैसले पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह कदम शिमला में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए लिया गया है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिला कर्मचारियों को बाहर ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि शिमला में चार किलोमीटर का सफर एक घंटे में तय हो रहा है।इसलिए कुछ विभागों को वहां शिफ्ट किया जाएगा जहां भवन खाली हैं,ताकि शिमला पर ट्रैफिक का दबाव कम हो सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पांच वर्षों में सरकारी सीबीएसई स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र, शिक्षा सुधारों को मिली नई गति

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय अगले पांच वर्षों में राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी शिक्षा व्यवस्था को इतना सशक्त बनाना है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा सरकारी स्कूलों पर...

228 करोड़ से सुधरेगा झलोगी से कुल्लू तक नेशनल हाईवे, एनएचएआई ने शुरू करवाया काम

मंडी,धर्मवीर-:चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे का मंडी से कुल्लू तक का अधिकतर भाग गत वर्ष की बरसात में बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ था।ब्यास नदी के कटाव और भूस्खलन से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए एनएचएआई ने झलोगी से कुल्लू तक सड़क सुरक्षा एवं संरक्षण कार्य शुरू कर दिया है।228.75 करोड़ रुपये की लागत वाली इस...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

शिमला/संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।...

हमीरपुर के दो डेयरी किसानों ने रचा इतिहास, हिसार स्पर्म स्टेशन के लिए जर्सी बछड़ा और मुर्रा भैंसा चयनित

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दो प्रगतिशील डेयरी किसानों ने अपनी मेहनत और वैज्ञानिक पशुपालन के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।जिले के लंबलू निवासी विशाल भारद्वाज और गांव री के अश्विनी शर्मा के पशुओं का चयन हरियाणा के हिसार स्थित स्पर्म स्टेशन एवं रिसर्च सेंटर द्वारा उन्नत नस्ल सुधार और नस्ल...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई।सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का बहाव अचानक कई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.