/ Jun 11, 2026

ऑपरेशन सिंदूर..विश्वभर में गूंजेगी भारत की आवाज़..सांसद अनुराग ठाकुर होंगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा

मोहित प्रेम शर्मा-हमीरपुर के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है।यहां के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत गठित अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया है।यह प्रतिनिधिमंडल 22 मई के बाद अमेरिका,यूके,दक्षिण अफ्रीका,कतर और यूएई जैसे देशों की यात्रा करेगा और वहां भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा।

इस मिशन का उद्देश्य भारत की निर्णायक कार्यवाहियों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष तथ्यात्मक रूप से रखना और पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को दिए जा रहे समर्थन को प्रमाणों के साथ उजागर करना है।केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू इस मिशन के समन्वयक होंगे और सभी दलों के वरिष्ठ सांसद इसमें भाग लेंगे।भारतीय प्रतिनिधिमंडल न केवल भारत का पक्ष रखेगा,बल्कि वैश्विक आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता की अपील भी करेगा।आतंकवाद के अंधेरे में यह मिशन वीरता और सत्य का दीपक लेकर दुनिया को नई दिशा देने का प्रयास करेगा।

गौरव का क्षण –हमीरपुर से विश्व मंच तक

अनुराग सिंह ठाकुर की इस ऐतिहासिक भागीदारी को लेकर हमीरपुर में उत्साह और गर्व का माहौल है।वर्षों से संसद, खेल,वित्त और संचार जैसे क्षेत्रों में सक्रिय ठाकुर को देश की युवा सोच और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है। उनकी सहभागिता न केवल हमीरपुर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए सम्मान का विषय है।

“ना झुके थे,ना झुकेंगे–भारत के सपूत अब विश्व से मुखातिब होंगे,”

इस नारे के साथ भारत का प्रतिनिधिमंडल अब विश्व समुदाय को यह संदेश देने जा रहा है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ़ शब्दों से नहीं,बल्कि ठोस कदमों से भी लड़ रहा है।इस अभियान से यह भी सिद्ध होता है कि छोटे शहरों से निकले नेता भी विश्व मंच पर भारत की बुलंद आवाज़ बन सकते हैं।हमीरपुर आज एक उदाहरण बन गया है कि प्रतिबद्धता, नेतृत्व और संकल्प किसी भी क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिला सकता है।

भारत बोलेगा – सच के साथ, संकल्प के साथ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने जयराम ठाकुर से की मुलाकात, कुसुम्पटी में भाजपा की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा

शिमला,संजू- चमियाणा वार्ड से जिला परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले नव निर्वाचित सदस्य खुश विक्रम सेन ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मुलाकात की।इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनावों...

ओमान तट के पास तेल टैंकर हादसे में हमीरपुर का युवा नाविक आदित्य शर्मा लापता

हमीरपुर,अरविंद-:ओमान तट के निकट हुए तेल टैंकर हादसे ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शोक की लहर दौड़ा दी है। जिले के गलोड़ क्षेत्र के हड़ेटा गांव निवासी 23 वर्षीय नाविक आदित्य शर्मा इस घटना में प्रभावित हुए चालक दल के सदस्यों में शामिल थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार,जहाज पर कुल 24 भारतीय नाविक सवार...

धर्मशाला वनडे से पहले भारतीय टीम कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची, सुरक्षा घेरे में होटल के लिए रवाना

कांगड़ा,राहुल चावला-:अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले एकदिवसीय मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। टीम के पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह सक्रिय नजर आए और खिलाड़ियों को...

इंडियन मॉनिटर लिज़र्ड के शिकार पर वन विभाग की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

धर्मशाला,राहुल-:सेरा थाना क्षेत्र की बीट नरवाना में संरक्षित वन्यजीव इंडियन मॉनिटर लिज़र्ड के शिकार का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।मामले की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची,लेकिन संदिग्ध शिकारी वहां से फरार हो चुका था।फिलहाल विभाग आरोपी की तलाश में जुटा...

नीट पर शिमला में महासंग्राम, स्कैंडल पॉइंट पर धारा 163 तोड़ SFI का हल्ला बोल दी गिरफ्तारियां,पुलिस के साथ हुई झड़प

शिमला,संजू-:नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर देश भर में जारी आक्रोश की आग अब हिमाचल प्रदेश भी पहुंच गई है।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक स्कैंडल पॉइंट पर गुरुवार शाम 3:30 बजे SFI के कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.