Shimla,Sanju -इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में सीबीआई जांच के आदेश के बाद जहां बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री पर निशाना साध रही है,वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा कि बीजेपी इस संवेदनशील मामले का राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है।
‘सरकार ने नहीं दिखाई लापरवाही,शुरू से रही परिवार के साथ’
नरेश चौहान ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने शुरुआत से ही पीड़ित परिवार की मांगों पर ध्यान देते हुए कदम उठाए हैं।इसमें संलिप्त अधिकारियों को निलंबित करना,प्राथमिकी दर्ज करना,एसआईटी का गठन और विभागीय जांच शामिल है। सरकार पूरी संवेदना के साथ परिवार के साथ खड़ी है।
‘बीजेपी को नहीं है दुख की चिंता, सिर्फ सत्ता की भूख’
उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल मुख्यमंत्री की छवि खराब करने और राजनीतिक लाभ लेने में जुटी है।सीबीआई जांच का सरकार ने खुद स्वागत किया है,ताकि सच्चाई सामने आ सके। लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को एक राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है।
‘दिल्ली दौरे में प्रदेश हित से जुड़े मुद्दे उठाए’
चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री हाल ही में दिल्ली दौरे पर थे और उन्होंने प्रधानमंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की।इस दौरान हिमाचल प्रदेश के लिए लंबित वित्तीय मुद्दे, विशेष रूप से जीएसटी से जुड़ी राशि, केंद्र के समक्ष प्रमुखता से उठाए गए।
डीजीपी विवाद पर जल्द निर्णय
डीजीपी और मुख्य सचिव को लेकर एसपी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के शिमला लौटने के बाद मामले की गंभीरता से समीक्षा की जाएगी और जरूरत अनुसार कार्रवाई होगी।
