Shimla,Sanju–हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए शिमला के तारा देवी क्षेत्र को ‘ग्रीन एरिया’ घोषित कर दिया है।इसके साथ ही धर्मशाला और कुल्लू के कुछ हिस्सों को भी ग्रीन जोन में शामिल करने की तैयारी चल रही है। ग्राम एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्मानी ने यह जानकारी दी।
मंत्री ने बताया कि ग्रीन जोन में किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा,जबकि पहले से मौजूद भवनों में केवल सीमित मरम्मत की अनुमति होगी।उन्होंने कहा कि यह कदम प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।इसके अलावा,टीसीपी क्षेत्रों में अवैध निर्माण को लेकर सरकार अब कोई रियायत नहीं देगी। नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।केवल 10 प्रतिशत तक के निर्माण विचलन की ही अनुमति दी जाएगी।
