कांग्रेस का भाजपा पर निशाना: युवाओं को गुमराह करने और राहत पैकेज में देरी के आरोप

Shimla,25 July-हिमाचल प्रदेश में जॉब ट्रेनी योजना को लेकर सियासी घमासान जारी है।शुक्रवार को कांग्रेस के तीन प्रमुख नेताओं–उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया,मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और विधायक सुरेश कुमार – ने संयुक्त प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर युवाओं को सरकार के खिलाफ भड़का रही है और आपदा राहत जैसे गंभीर मुद्दों पर भी राजनीति कर रही है।

विधायक सुरेश कुमार का बयान

उन्होंने कहा कि विपक्ष युवाओं के भविष्य के साथ खेल रहा है।जॉब ट्रेनी योजना को लेकर झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं,जबकि योजना का उद्देश्य सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और एकरूप बनाना है।पहले भर्ती प्रक्रिया में अनुबंध,डेली वेज और अन्य अस्थायी तरीकों से भर्ती होती थी,लेकिन अब एक यूनिफॉर्म पॉलिसी लाई गई है।सुरेश कुमार ने स्पष्ट किया कि योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को दो साल की ट्रेनिंग के बाद नियमित किया जाएगा,न कि दोबारा कोई परीक्षा ली जाएगी।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का बयान

उन्होंने कहा कि राज्य में आई आपदा से भारी नुकसान हुआ है।मुख्यमंत्री ने तुरंत राहत कार्यों की निगरानी की और केंद्र सरकार से राहत पैकेज की मांग की।भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब 2023 में विधानसभा में राहत पैकेज का प्रस्ताव आया, तो विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया।उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से अभी तक उचित समय पर सहायता नहीं मिली है,जबकि राज्य को अब तक 1200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान का बयान

नरेश चौहान ने भाजपा पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि जब जयराम सरकार सत्ता से गई,तो राज्य का खजाना खाली था।उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए गंभीरता से काम कर रही है। खासतौर पर कड़छम वांगतू पावर प्रोजेक्ट से मुफ्त बिजली के मामले में हिमाचल सरकार सुप्रीम कोर्ट में गई और जीत दर्ज की। अब प्रदेश को इस परियोजना से 18% मुफ्त बिजली मिलेगी, जो राज्य हित में बड़ा कदम है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.