स्वास्थ्य व्यवस्था और आपदा प्रबंधन को लेकर विपक्ष का सरकार पर हमला

Delhi,25 July-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा और आपदा प्रबंधन में सरकार की कथित विफलता को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल ‘विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं’ के खोखले दावे करती है, जबकि जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है।

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था ‘क्रिटिकल लेवल’ पर पहुंच चुकी है और विपक्ष बार-बार इस ओर सरकार का ध्यान खींचता रहा है,लेकिन सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार “सुख, व्यवस्था परिवर्तन और विश्व स्तरीय सुविधा” जैसे कथित जुमलों के सहारे समय काट रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो समस्याओं को स्वीकारती है,न ही उनके समाधान के प्रति गंभीर है। “अब समय है कि सरकार झूठे दावों से बाहर निकलकर जमीनी समस्याओं का समाधान करे,” उन्होंने कहा।

आपदा राहत के लिए केंद्र से मदद की अपील
जयराम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों, प्रदेश अध्यक्ष, और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के विधायकों के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में आई आपदा से हुए नुकसान का ब्योरा सौंपते हुए भरपूर वित्तीय सहायता की मांग की।

उन्होंने कहा कि मंडी जिले के सराज, नाचन, करसोग और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र सहित चंबा के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आपदा में 50 से अधिक लोगों की मौत और 1200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लगभग 700 घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं और 1000 से अधिक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं। पशुधन, कृषि भूमि और फसलें भी बड़े पैमाने पर तबाह हुई हैं।ठाकुर ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और जल संसाधन मंत्री सी.आर. पाटील से भी मिलकर हिमाचल को हरसंभव सहयोग देने का आग्रह किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.