/ Oct 24, 2026

हम 5 साल के मुख्यमंत्री, सूक्खू की 14 माह में ही हो गयी फ़िल्म फ्लॉप-जयराम ठाकुर

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उन्हें सीएम सुक्खू द्वारा फ्लॉप डायरेक्टर कहे जाने का करारा जबाव दिया है। आज भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की नामांकन रैली में जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर गरजते हुए कहा कि फ्लॉप डायरेक्टर वो नहीं बल्कि सीएम सुक्खू हैं ।
 जयराम ठाकुर ने कहा कि वे 5 साल के मुख्यमंत्री है और सीएम सूक्खू की फिल्म 14 माह में में ही फ्लॉप हो गई है। सुख की सरकार और व्यवस्था परिवर्तन की जो फिल्म सुखविंदर सिंह सुक्खू बना रहे थे वो बूरी तरह से फ्लॉप हो गई है। जयराम ठाकुर ने सीएम को सलाह दी कि आजकल जो उनके करीबी बने हैं वहीं नेतृत्व परिवर्तन का इंतजार कर रहे हैं और इस बात के संकेत कांग्रेस हाईकमान ने भी दे दिए हैं कि लोकसभा चुनावों के बाद नेतृत्व परिवर्तन तय है। उन्होंने सीएम सुक्खू को ऐसे करीबियों से बचकर रहने की सलाह दी।
विक्रमादित्य सिंह को विज़न पर दी ये नसीहत 
जयराम ठाकुर ने इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर भी तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज विक्रमादित्य सिंह विजन की बड़ी बड़ी बातें कह रहे हैं। बेहतर होता कि यह विजन उन्होंने अपने परिवार को दिया होता जिन्होंने मंडी पर इतने लंबे समय तक राज किया तो आज मंडी की दशा कुछ और होती। जयराम ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदेश सरकार की कैबिनेट में बैठकर मंडी के विकास को रोकने वाले निर्णयों पर हस्ताक्षर करते रहे।जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी आकर कांग्रेस के नेता जिस तरह से मंडी के मान-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रहे हैं और उसके बाद यहां के लोगों से वोट की उम्मीद रख रहे हैं, ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। मंडी को गाली देकर यहां के लोगों से वोट की उम्मीद रखना कांग्रेसी छोड़ दें। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज मंडी में भाजपा की ऐतिहासिक रैली ने कांग्रेस की चुनावी गाड़ी के टायर को पूरी तरह से पंचर कर दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

पंचकूला-:हरियाणा में पिछले दो दिनों से जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।कर्मचारियों ने तत्काल काम पर लौटकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

पत्रकारों की एकजुटता और हितों पर मंथन के लिए मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की बैठक कल

कुरुक्षेत्र-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की ओर से 24 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के नजदीक पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा और संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा भी विशेष रूप से...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। उनकी इस कठिन यात्रा को देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भी आश्चर्यचकित रह गए। नीरज कुमार ने...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

हमीरपुर,अरविंद -:राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां और पदक प्राप्त...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

शिमला,संजू-:दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया।मुख्यमंत्री के अनुसार,बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की सैलरी के साथ दिया जाएगा।इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.