शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- प्रदेश में अप्रैल माह में भी इस वर्ष दिसंबर माह की ठंड का एहसास हो रहा है।गत 24 घण्टों के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां बर्फबारी दर्ज की गई है.वहीं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा के कारण सर्द हवाएं चलना आरंभ हो गई है।27 अप्रैल से प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज सोमवार को मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कुछ मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।मई माह के पहले सप्ताह में प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।प्रदेश में कुछ दिनों के अंतराल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते इस वर्ष गर्मियों में भी सर्दी का एहसास होने की संभावना है।मौसम विभाग की माने तो 15 मई तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना नही है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ सुरेंद्र पॉल ने कहा कि गत 24 घण्टों के दौरान कोकसर और हंसा में बर्फबारी दर्ज की गई है। 27 अप्रैल को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था. जिसके कारण लाहौल स्पीति ,कुल्लू और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी।प्रदेश में आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में आज वर्षा होने की सूचना है । प्रदेश के ऊना बिलासपुर और हमीरपुर में ओलावृष्टि की संभावना है।तापमान सामान्य से कम बने हुए है।जिसके चलते 15 मई तक तापमान में बढ़ोतरी होने की कम संभावना नजर आ रही है।उन्होंने कहा की जलवायु परिवर्तन के देश भर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।डॉ सुरेंद्र पॉल ने कहा कि प्रदेश में कल 29 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा लेकिन तापमान में अधिक बढ़ोतरी नही होगी।वर्ष के क्रम में कल 29अप्रैल से गिरावट आएगी और मौसम में सुधार होगा। वर्षा के कारण तापमान में 3से 4 डिग्री की गिरावट हुई है।4 व 5 मई को एक बार फिर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा लेकिन इसकी सक्रियता अधिक न होने के कारण कुछ क्षेत्रों में असर देखने को मिल सकता है।
