/ Aug 29, 2026

कांग्रेस का हुड्डा और उदयभान को फ्री हैंड बंद…बढ़ रही अंतर्कलह…लिस्ट रोके जाने पर क्या बोल गए हुड्डा और उदयभान

मेवात, 26 दिसंबर ( TSN)-विधानसभा चुनावों में हुई कांग्रेस की हार से कांग्रेस में अंतर्कलह का दौर लगातार जारी है.एक तरफ जहां कांग्रेस में गुटबाजी विधानसभा के चुनावों में पार्टी के लिए नुकसान का कारण बनी तो वहीं अब बड़े नेताओं की खींचतान पार्टी को हाशिए पर ले जाती नजर आ रही है.जिसका कारण है हाईकमान ने हरियाणा में पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष को फ्री हैंड देना बंद कर दिया है.जिससे दोनों नेता उखड़े हुए नजर आ रहे हैं।
 हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की जिला प्रभारियों की लिस्ट को 24 घंटे के भीतर ही रोक चुके हैं। वहीं चुनाव निपटे ढ़ाई महीने बीत चुके लेकिन नेता प्रतिपक्ष पर अभी तक फैसला नहीं हुआ। इस पर जब भूपेंद्र हुड्डा से पूछा गया कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष का ऐलान अभी तक नहीं हो पाया, क्या कहेंगे?, तो वे हाईकमान को लेकर बोले- पूछो उनसे, हमने तो प्रस्ताव पास करके दे दिया था। वहीं उदयभान को प्रभारियों की लिस्ट रोके जाने पर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि लिस्ट कैंसिल नहीं की बल्कि रोकी है। प्रदेश अध्यक्ष की जिला प्रभारियों की लिस्ट रोके जाने पर भूपेंद्र हुड्डा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई कैंसिल नहीं की है. वह, डिस्कशन करने के लिए रोकी है, उसमें पुराने ही हैं, कुछ नए आए थे, उनके बारे में बात करनी है।
प्रदेश में नए प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर उदयभान ने कहा कि मैंने 22 जिलों की लिस्ट जारी नहीं की थी। उनमें कुछ विधायक पार्टी छोड़ गए थे, पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा या सांसद बन गए या पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे, उन 5-6 जगहों पर नाम बदले गए, बाकी तो पहले जैसा ही रहा। इसका उदयभान ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे शारदा राठौर निर्दलीय लड़ीं और 6 साल के लिए निष्कासित हुईं। ललित नागर की जगह चेंज हुई। इसी तरह रोहतक में तीर्थ दहिया पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे, जयप्रकाश सांसद बन गए थे, इस वजह से कुछ चेंजेस किए थे।
उदयभान ने कहा कि जब तक जिलों में पार्टी प्रधान नहीं बनते, तब तक यह व्यवस्था की गई थी ताकि पार्टी की पॉलिसीज को धरातल तक ले जाएं। उन्हीं के जरिए पार्टी के प्रोग्राम नीचे तक ले जा रहे थे। वह हमारे धुरी थे। उसमें वह (बाबरिया) कुछ डिस्कस करना चाहते हैं तो कर लें, उसके बाद सब सुलझ जाएगा। संगठन के विस्तार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब तो फुर्सत में हैं, इलेक्शन हो गया। जो नुकसान होना था, हो गया। अब यह भी जल्दी हो जाएगा। मुझे इतना नहीं पता कि यह कब तक होगा। हार की वजहों पर उदयभान ने कहा कि AICC ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की अगुआई में कमेटी का गठन हुआ था। उन्होंने सभी विधायकों और पार्टी कैंडिडेटों से वन टु वन बातचीत की है। उन्होंने रिपोर्ट कांग्रेस नेतृत्व को दे दी है। क्या रिपोर्ट दी है, वह तो कांग्रेस नेतृत्व ही जानता है। उदयभान ने प्रदेश में संगठन न बनने का ठीकरा बाबरिया पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि हमने कई बार लिस्ट भेजी लेकिन बाबरिया ने उन्हें हाईकमान को देने की जगह खुद दबाए बैठे रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.