/ Oct 15, 2026

चुनाव से भाग रही कांग्रेस सरकार, केंद्र की योजनाओं से प्रदेश को कर रही वंचित-जयराम ठाकुर

शिमला,4 फरवरी-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बार-बार प्रदेशवासियों को गुमराह कर रहे हैं। यदि सरकार की मंशा शुरू से ही समय पर पंचायत चुनाव न करवाने की थी और उच्च न्यायालय के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देनी ही थी, तो चुनावी तैयारियों का दिखावा क्यों किया गया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जब भाजपा सरकार द्वारा चुनावों में हो रही देरी पर सवाल उठा रही थी, तब मुख्यमंत्री और उनके मंत्री बार-बार दावा कर रहे थे कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे। अब यह साफ हो गया है कि सरकार ने अपनी गिरती लोकप्रियता के डर से पहले ही चुनाव टालने का फैसला कर लिया था। इसी वजह से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की लगातार अनदेखी की गई और निर्वाचन सूची के प्रकाशन में जानबूझकर देरी की गई।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस सरकार आज स्वयं लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को कुचलने का काम कर रही है। पंचायत और शहरी निकायों के चुनाव न करवाकर सरकार ग्रामीण और शहरी विकास को ठप कर रही है।उन्होंने कहा कि बिना निर्वाचित स्थानीय निकायों के केंद्र सरकार की सैकड़ों योजनाओं का क्रियान्वयन संभव नहीं है। 16वें वित्त आयोग के तहत ग्रामीण और शहरी निकायों के लिए प्रस्तावित लगभग 8 लाख करोड़ रुपये की राशि का लाभ भी प्रदेश को नहीं मिल पाएगा। चुनावों में देरी से केंद्र से मिलने वाली धनराशि या तो रुकेगी या बहुत देर से मिलेगी, जिसकी भरपाई प्रदेश कैसे करेगा।
जयराम ठाकुर ने मनरेगा की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार की नाकामी के कारण प्रदेश में 1.72 लाख मनरेगा परियोजनाएं अटकी पड़ी हैं और 655 पंचायतों में एक भी व्यक्ति को एक दिन का रोजगार तक नहीं मिला है।उन्होंने याद दिलाया कि 9 जनवरी को माननीय उच्च न्यायालय ने 30 अप्रैल तक पंचायत चुनाव संपन्न करवाने के स्पष्ट आदेश दिए थे, लेकिन सरकार तब से चुनाव करवाने के बजाय चुनाव रोकने की रणनीति पर काम कर रही थी। चुनावी खर्च का रोना रोने वाली सरकार, चुनाव न करवाने के लिए मुकदमे लड़ने में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार आपदा प्रबंधन कानून का बहाना बनाकर पंचायत चुनाव रोकना चाहती है, जबकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं और आपदा राहत के नाम पर मिले केंद्र के धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि आपदा प्रबंधन कानून लागू होने के बाद उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए कितने दौरे किए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.