शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के प्रदेश सरकार के अस्थिर होने के आरोपो पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का सरकार गिराने का मॉडल हिमाचल में फेल हुआ है और प्रदेश की जनता ने उप चुनाव में सबक सिखा दिया है। अब सरकार पूरी तरफ से स्थिर है. कांग्रेस के पास 38 विधायक है, जयराम बताए कि उनके पास क्या आंकड़ा है, जो सरकार बनाने का दावा कर रहे है।
निर्दलीय विधायक बताए क्यो दिया इस्तीफा
नरेश चौहान ने कहा कि अब तीन उप चुनाव होने जा रहे है । तीन निर्दलीय विधायक बताए कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि इन विधायकों को अपना इस्तीफा देना पड़ा। चुनावो में इन्हें लोगो को इसके बारे में बताना होगा। उन्होंने कहा कि जो नेता प्रतिपक्ष बोल रहे हैं कि जीपीएस हटेंगे सीपीएस की नियुक्तियां एक्ट के मुताबिक हुई है.सरकार ने नियमों के तहत उनकी नियुक्तियां की है और इसमें कोई बड़ा फैसला आने वाला नहीं है.उन्होंने जयराम पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा विधायको ने सदन के अंदर व्यवहार किया था वह फैसला पेंडिंग है, उसमें भी विधानसभा अध्यक्ष अपना फैसला सुना सकते हैं।
