कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने महाशिवरात्रि पर कैलाश मंदिर हाथी खाना में की विशेष पूजा

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-महाशिवरात्रि  पर्व पर
कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री चित्रा सरवारा ने  अम्बाला छावनी के प्राचीनतम हाथी खाना कैलाश मंदिर में शीश नवाकर भाेलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। चित्रा ने कहा कि अम्बाला छावनी की भूमि में अनेक धार्मिक स्थल हैं जहां पर लोगों की गहरी आस्था है। यहां देवी-देवताओं के प्राचीन मंदिर स्थित हैं। इन्ही प्राचीन मंदिरों में छावनी के हाथी खाना कैलाश मंदिर की अपनी अलग पहचान है। रोजाना धार्मिक संगीत के उच्चारण से मंदिर के आसपास का माहौल भक्तिमय हो जाता है। भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में रोजाना देखने को मिलती है, लेकिन कोई भी पर्व होने पर यह भीड़ मेले में तबदील हो जाती है।
चित्रा ने कहा की मंदिर का निर्माण 1844 में उस समय हुआ जब यहां मुगलों का शासन था। उस समय मंदिर के स्थान पर फौज के हाथी बांधे जाते थे। उस समय यहां साधु-संतों का डेरा भी होता था। संतों की इच्छा के बाद यहां पर मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। मंदिर के संस्थापक श्री श्री 1008 महंत श्री जय राम दास जी महाराज लायलपुर वाले थे। उनके बाद उनके शिष्य श्री श्री 108 महंत श्री राम सेवक दास जी महात्यागी, श्री श्री 108 महंत श्री केशो दास जी महाराज, श्री श्री 108 महंत श्री काशी दास जी महाराज ने मंदिर का कार्यभार संभाला। वर्तमान में श्री श्री 108 महंत श्री मनमोहन दास जी महाराज गद्दीनशीन हैं। मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर में 40 फुट ऊंची अ‌र्द्ध नारीश्वर की मूर्ति मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इसके इलावा मंदिर में प्राचीन शिव मंदिर स्थापित हैं। मंदिर के परिसर में माता शीतला, संतोषी माता, राधा-कृष्ण, गणेश, गौरी-शंकर, हनुमान, सरस्वती, मारकंडेय सहित अन्य देवी-देवताओं का स्थान स्थापित किया गया है। यहां पर अखंड ज्योति प्रज्वलित होती है, जो हमेशा जली रहती है। उन्होंने कहा की हाथी खाना कैलाश मंदिर के प्रति लोगों की अपार श्रद्धा है।
अम्बाला से ही नहीं बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग दर्शन के लिए आते हैं। शिवरात्रि और सावन के महीने में यहां पर भक्तों का मेला लगता है। इस दौरान कई किलोमीटर तक भक्तों की लंबी कतारे लगी रहती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के40 दिन जो भक्त नंगे पांव मंदिर में आकर भगवान शिव को जल चढ़ाता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.