पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा का बड़ा बयान

यमुनानगर 30 अगस्त : कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा द्वारा मॉडल टाउन, शास्त्री पार्क स्थित निवास स्थान पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा भाजपा पर जमकर बरसते नजर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 साल का शासन बिल्कुल फेलियर साबित हुआ है। दस साल जनता को लाइनों में लगा कर सरकारी दफ्तरों के चक्कर कटवाए कभी  फैमिली आईडी तो कभी प्रॉपर्टी आईडी को लेकर जनता इधर उधर भटकती रही। उन्होंने कहा की अब विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को लाइन हाजिर करेगी।
कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा की भाजपा जीरो टॉलरेंस की बात करती थी,जबकि उसके विपरीत नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा साबित हुआ। उन्होंने कहा की पूरा शहर ऑथराइज्ड और अनऑथराइज्ड के चक्कर में उलझा पड़ा है। गलत सर्वे करवा कर जनता के पैसों का दुरुपयोग किया गया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बयान पर कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बत्रा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस तरफ का बयान मनीष ग्रोवर के अंदर का घमंड बताया है। उन्होंने कहा की किसी को धमकाना घमंड कहलाता है।
कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है
एक सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा की कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस के सभी नेता अपने स्तर पर कार्य कर रहे है। सभी नेता जनता के बीच पहुंच कर भाजपा की विफलताओं को उजागर कर रहे है। उन्होंने कहा की जनता भी अब भाजपा को अच्छे से समझ चुकी है। जनता अब भाजपा के किसी भी जुमले में नहीं फसने वाली। उन्होंने कहा की अब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।बतरा ने कहा की मुख्यमंत्री बनने का दावा हर कोई रख सकता है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है।उन्होंने कहा की हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 75 सीटो पर जीत दर्ज करेगी.उन्होंने कहा की लोकसभा चुनावो में कांग्रेस ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा था और आगे आने वाले विधानसभा चुनाव भी कांग्रेस एकजुट होकर मजबूती के साथ लड़ेगी।
कुमारी शैलजा कल छछरौली अनाजमंड्री में जनसंदेश यात्रा को करेंगी सम्बोधित
कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा की कल कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा सांसद कुमारी शैलजा छछरौली अनाजमंड्री में जनसंदेश यात्रा को सम्बोधित करेगी। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश भी देखा जा रहा है।  उन्होंने कहा की कल होने वाली जन सन्देश यात्रा में हज़ारो की संख्या में लोग सांसद कुमारी शैलजा को सुनने के लिए पहुंचेगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.