कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-कांग्रेस के युवा नेता विक्रम नैन ने हरियाणा प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए भाजपा जजपा गठबंधन सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए युवा नेता विक्रम नैन ने कहा कि एक बड़ी संख्या आज भारत को छोड़कर विदेशी धरती पर रोजगार की तलाश के लिए निकल रही है इसका सबसे बड़ा यह कारण है कि मौजूदा सरकार रोजगार के अवसर पैदा करने में विफल साबित हुई है, जो वायदे मेनिफेस्टो में युवाओं के लिए किए गए थे, उन वादों पर कहीं पर भी वह खरी नही उतरी. जिसको लेकर प्रदेशभर के युवाओं में नाराजगी का माहौल है. भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के साथ युवाओं के साथ जो वादे पूरे होने की बात कही थी उनमें से कोई वादा पूरा नहीं हुआ. आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है और युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।
