/ Aug 29, 2026

मतगणना पर टिकी सभी की निगाहें…कल सुबह 8 से गिनती शुरू

कैथल :बलिन्द्र कुमार ( TSN)– लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 4 जून को मतगणना होगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मतगणना के कार्य को समूचित तरीके से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ डयूटी मैजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है।एआरओ सुशील कुमार ने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी और इनके अलावा एक टेबल एआरओ की लगाई जाएगी। गुहला व कलायत विधानसभा के मतों की गणना 15-15 राऊंड में होगी। इसी प्रकार कैथल विधानसभा के मतों की गणना 16 तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना 14 राऊंड में होगी। पहले राऊंड का परिणाम क्लीयर होने के बाद ही दूसरे राऊंड के लिए मशीन टेबल पर लाई जाएंगी। मतगणना के पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी।
कैथल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए ये तैयारी 
एआरओ सुशील कुमार ने  बताया कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आर.के.एस.डी कॉलेज में, कलायत विधानसभा क्षेत्र की आर.के.एस.डी स्कूल में  और  पूंडरी व गुहला विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना आईजी कालेज के अलग अलग हॉल में की जाएगी। उन्होंने कहा कि काऊंटिंग हॉल में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश करेगा। अनाधिकृत व्यक्ति किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिकृत व्यक्ति के पास उसका पहचान पत्र होना चाहिए। एआरओ ने कहा काऊंटिंग टीमों में काऊंटिंग सुपरवाईजर, काऊंटिंग एसिस्टेंट और माईक्रो ऑर्क्ब्जर शामिल हैं। इसके अलावा सहायक स्टाफ की भी डयूटी लगाई गई है। प्रत्येक राऊंड का परिणाम बोर्ड पर अंकित किया जाएगा। एजेंट के साथ-साथ किसी भी कर्मचारी को मतगणना हॉल में मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।  एडीसी एवं पूंडरी एआरओ सी.जया श्रद्धा, एसडीएम एवं कैथल एआरओ सुशील कुमार, एसडीएम एवं गुहला एआरओ कृष्ण कुमार एवं एसडीएम एवं कलायत एआरओ सत्यावान सिंह मान अपने-अपने निर्धारित मतगणना केंद्रों पर मौजूद रहेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.