विकास के मामले में मंडी को जलील करने का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस – जयराम

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि मंडी जिला को विकास के मामले में जलील करने का खामियाजा कांग्रेस को इन लोकसभा चुनावों में भुगतना होगा। पूर्व की भाजपा सरकार के समय में मंडी जिला में जो भी विकास के काम शुरू किए थे उन्हें मौजूदा सरकार ने पूरी तरह से बंद करके रखा है। ऐसे में अब कांग्रेसी किस मुहं से लोगों के बीच जाकर वोट मांगेंगे। यह बात उन्होंने मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। इससे पहले जयराम ठाकुर हृदयवासी मंदिर में जारी श्रीमद् भागवत कथा में शरीक हुए और कथा का श्रवण किया।
कांग्रेस को कभी रास नहीं आएगा भाजपा का संकल्प पत्र
जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा मंडी को दी गई यूनिवर्सिटी को आज बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। शिवधाम का काम पूरी तरह से रोक दिया गया है। बल्ह में प्रस्तावित एयरपोर्ट की सारी क्लीयरेंस होने के बाद भी इस काम को आगे नहीं बढ़ाया गया। मंडी महाविद्यालय के भवन के काम को भी पूरी तरह से बंद रखा गया है। इन सब बातों को लेकर मंडी की जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश है और यह आक्रोश मतदान के रूप में देखने को मिलेगा जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प पत्र जारी किया है उसमें देश का विजन नजर आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र में वन नेशन वन इलेक्शन की बात कही है। जब पूरे देश में एक बार चुनाव होंगे तो इससे देश का लाखों करोड़ का खर्च भी बचेगा और बार-बार चुनावों के झंझट से निजात भी मिलेगी। देश में चुनी हुई सरकारें पांच वर्षों तक सिर्फ और सिर्फ विकास पर ही फोकस करेंगी। लेकिन भाजपा का यह विजन कभी भी कांग्रेस को रास नहीं आएगा। उन्होंने बेहतरीन संकल्प पत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला के जाखू मंदिर में रावण दहन,सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण की की कामना

शिमला-:-शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री जाखू मंदिर में शीश नवाया और इसके बाद रिमोट के माध्यम से रावण...

किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: सेना के दो ट्रक और सिविल ट्रक आपस में टकराए, चार जवान घायल

किन्नौर:हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-505 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिलिंग के समीप लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि तीनों वाहन सड़क पर पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त...

बेटे की जिंदगी बचाने के लिए पिता ने लिया 15 लाख का कर्ज, अब मदद की आस

मंडी,धर्मवीर-:कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहता है,लेकिन जब बच्चे की जिंदगी बचाने की जंग में उसकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो जाए और सिर पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ जाए,तो उसकी बेबसी का अंदाजा लगाना मुश्किल है।ऐसा ही दर्द सराज विधानसभा क्षेत्र...

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है।पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।फसल की अच्छी पैदावार...

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने’रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’में संशोधन किया है।इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का रास्ता आसान होगा।विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.