शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)-भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताया है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी नियत सही होती तो पहले से सरकार बनते ही यह प्रति महा 1500 रुपए महिलाओं को कांग्रेस सरकार देना शुरू कर देती। पर उनकी नियत ही साफ नहीं थी, नियत में खोट था इसलिए जब वह सत्ता में आए तो उनका किया गया वादा की पहली कैबिनेट में ही हम 1500 रु महिलाओं को देना शुरू कर देंगे वह आज तक पूरा नहीं हो पाया।
कांग्रेस पार्टी की नियत में खोट..1500 महिलाओं को देना की इच्छा नहीं
त्रिलोक ने कहा की अगर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नियत साफ होती तो जब हिमाचल प्रदेश का बजट सत्र चल रहा था तो बजट में यह 1500 रु देने का प्रावधान करती, लेकिन उन्होंने 1 रु का प्रावधान भी नहीं किया था. जैसे ही बजट सत्र का अंत हुआ उसके बाद इन्होंने घोषणा कर दी कि प्रत्येक महिला को 1500 देंगे पर वह घोषणा भी अजीब है. जिसमें यह पारदर्शिता ही नहीं है कि किसी महिला को 1500 रु मिलेंगे और किसको नहीं। अगर लेंस लगाकर देख तो पता लगता है कि केवल मात्र जिन महिलाओं को पहले से ही स्वावलंबन राशि मिल रही थी उन्हीं को ही इस घोषणा का लाभ होगा। जहां प्रदेश में 22 लाख महिलाएं हैं और 27 लाख महिला वोटर है, वहां केवल मात्र 5 लाख महिलाओं की बात करना ठीक नहीं है।भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा को कोसना बंद करें और अपने काम पर फोकस करें।
