चुनावी संग्राम में उतरने से पहले हिमाचल में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता.. बोले BJP का मिशन लोटस हुआ फेल

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मैदान में उतरते से पहले हिमाचल कांग्रेस ने एकजुटता दिखाई है और आपसी मतभेद को भुलाकर चुनाव मैदान में भाजपा को शिकस्त देने का ऐलान किया है।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला में संयुक्त प्रेस वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा है और कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का मिशन लोटस फेल हो गया है और लोकसभा व विधान सभा के उपचुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार और मजबूत होगी।
सीएम बोले 15 महीने में हर चुनौती से युद्ध की तरह लड़े और जीते
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता बिकाऊ लोगों को चुनाव में सबक सिखाएगी। भाजपा ने लोकतंत्र का अपमान कर चोर दरवाजे से सरकार हथियाने की कोशिश की जिसमें उसे सफलता नहीं मिली।देवभूमि के लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं। सीएम  सुक्खू ने अपने 15 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को को गिनाते हुए कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था को भाजपा ने बिगाड़ा जिसमें कांग्रेस सरकार ने सुधार किया। सरकार के सामने तीन  बड़ी चुनौतीयां 15 महीने में आई जिससे सरकार ने लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की।आर्थिक संकट, प्राकृतिक आपदा और भाजपा द्वारा पैदा किया राजनीतिक संकट जिसका बखूबी सामना किया। भाजपा ने केवल रोड़े अटकाने का काम किया और महिलाओं के 1500 रुपए भी रुकवाए। सरकार को गिराने का भाजपा ने प्रयास किया और एक राज्यसभा सीट कांग्रेस से चुराई है। बिकाऊ नेता जन सेवक नही हो सकते। चार लोकसभा सीट के साथ छ विधान सभा उपचुनाव भी कांग्रेस जीतेगी।1 जून को जब परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। कांग्रेस ने शिक्षित प्रत्याशी ने दिए हैं जो मुद्दो पर बात करेंगे, इस तानाशाही ताकत को हारने की शुरुआत हिमाचल से होगी।
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद और मजबूत होगी सरकार – डिप्टी सीएम 
वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का हिमाचल में मिशन लोटस फेल हो गया है और भाजपा अपने चक्रव्यूह में फस गयी हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों को देखकर अब भाजपा कैंडिडेट बदलने पर विचार कर रही है। हिमाचल में सरकार को अब कोई खतरा नही है लोकसभा चुनाव में जीत का चौका और विधान सभा उपचुनाव में छक्का लगेगा। सरकार पहले से भी ज्यादा मजबूत होगी।
चुनाव के वक्त असल मुद्दों से BJP भटकाती है लोगो का ध्यान-प्रतिभा सिंह 
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनावों के वक्त भाजपा असल मुद्दों से हमेशा जनता का ध्यान भटकाने का काम करती है लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में जा रही है। संगठन और सरकार आपसी मतभेद को भुलाकर चुनाव में जा रही है और प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देगी। सरकार ने विकट परिस्थितियों के बावजूद जनहित में कार्य किया है और जो वायदे किए थे उन्हें भी पूरा किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.