/ Sep 29, 2026

एसवाईएल मुद्दे पर हरियाणा–पंजाब में बनी सहमति, अधिकारियों के स्तर पर होगी अगली बातचीत

Chandigarh, 27 January-:हरियाणा और पंजाब के बीच लंबे समय से चले आ रहे एसवाईएल मुद्दे को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें एसवाईएल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी और पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल भी उपस्थित रहे।
हरियाणा और पंजाब के बीच एसवाईएल मुद्दे को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बैठक की जानकारी साझा की।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का संदेश “पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत” आज भी हमें प्रकृति और जल संरक्षण के महत्व की सीख देता है। उन्होंने कहा कि यह गुरुओं की पावन धरती है और उनकी शिक्षाएं हमारे लिए मार्गदर्शक हैं।
मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि बैठक सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई है और दोनों राज्यों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है कि एसवाईएल मुद्दे पर आगे विस्तृत चर्चा अधिकारियों के स्तर पर की जाएगी। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी आपस में बैठक कर व्यावहारिक और स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लगातार संवाद किया जा रहा है और इससे पहले केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटील की मध्यस्थता में भी बैठक हो चुकी है।प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा कि बैठक अच्छे माहौल में हुई है और इस बात पर सहमति बनी है कि पहले दोनों राज्यों के अधिकारी मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

दशहरा उत्सव से पहले बजंतरियों को मिले नजराना, कारदार संघ का प्रस्ताव खारिज करने की मांग

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले बजंतरी संघ को नजराने की राशि दिए जाने की मांग तेज हो गई है। देव संस्कृति चैरिटेबल संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि बजंतरियों को पहले से तय 23-23 हजार रुपये का नजराना उत्सव शुरू होने से पहले दिया जाए। उन्होंने कारदार...

साच पास में 3-4 इंच ताजा हिमपात..प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से एहतियात बरतने की अपील

चंबा,मंजूर पठान-:चंबा जिला के प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।देर रात साच पास क्षेत्र में करीब तीन से चार इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया।अचानक हुई बर्फबारी के कारण साच पास से गुजरने वाली कई गाड़ियां भी फंस गईं,जिन्हें बाद में लोक निर्माण विभाग की मदद से सुरक्षित...

राम नाम की गूंज के बीच बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ प्यारा पल

सुरिंदर सिंह अंकुश | समर न्यूज़ | लुधियाना | बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ बेहद प्यारा और भावुक पल सामने आया है। वीडियो में धार्मिक माहौल के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बच्चे के साथ स्नेह से बातचीत करते और उसे अपने पास बैठाते नजर आ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.