भारत–यूरोपीय संघ FTA से देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती : सुरेश कश्यप

Shimla, 27 January-:भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को देश की आर्थिक प्रगति के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह करार भारत को वैश्विक व्यापार के नए युग में मजबूती से स्थापित करेगा।
सुरेश कश्यप ने कहा कि विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच हुआ यह समझौता भारत को अंतरराष्ट्रीय निवेश, निर्यात और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा। लगभग 24 ट्रिलियन डॉलर की संयुक्त अर्थव्यवस्था वाले इस समझौते से भारत और यूरोप के करोड़ों लोगों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।उन्होंने बताया कि इस FTA के माध्यम से भारतीय उत्पादों को यूरोपीय बाजारों में व्यापक पहुंच प्राप्त होगी, जिससे कपड़ा, चमड़ा, फुटवियर, चाय, कॉफी, मसाले, खेल सामग्री, खिलौने, रत्न एवं आभूषण और समुद्री उत्पाद जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को विशेष लाभ मिलेगा। इससे देश में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के अवसर उत्पन्न होंगे।
सांसद कश्यप ने कहा कि यह समझौता देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय मूल्य श्रृंखलाओं का हिस्सा बन सकेंगे। इसके साथ ही कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए नए व्यापारिक मानक स्थापित किए हैं। यह समझौता भारत–यूरोप संबंधों को केवल व्यापार तक सीमित न रखते हुए एक व्यापक और रणनीतिक साझेदारी में परिवर्तित करेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.