दिल्ली (एकता): दिल्ली के कथित श+राब घोटा#ला मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिर से राउज एवेन्यू कोर्ट में पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक आज यानि 11 दिसंबर को सीबीआई केस में उनकी सुनवाई हो रही है। खास खबर यह है कि आज उनकी न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है। गौरतलब है कि 21 नवंबर को कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और अन्य की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ा दी थी। लेकिन अभी वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।
बता दें कि दिवाली के दिन कोर्ट की अनुमति के बाद दिल्ली पुलिस पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को उनकी बीमार पत्नी से मिलवाने के लिए घर लेकर पहुंचे थे। पत्नी से मिलने के बाद वे फिर से जेल चले गए। हालांकि सिसोदिया ने एक आवेदन दायर कर हिरासत में रहते हुए अपनी बीमार पत्नी से 5 दिनों की अवधि के लिए अनुमति मांगी थी। हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में आप सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।
