दिल्ली (एकता): फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर वि+वाद बढ़ता नजर आ रहा है। बता दें कि निर्माता संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। कई दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं तो कई इसकी रिलीज पर सवाल उठा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म को लेकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा नोटिस जारी किया गया है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन के चेयरमैन को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर तक विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाए। सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठे+स पहुंचाने की वजह से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने Animal फिल्म को लेकर CBFC को नोटिस जारी किया।
