/ May 17, 2026

पिहोवा में चैत्र चौदस मेले पर देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे श्रद्धालु

कुरुक्षेत्र,28 मार्च-पितरों का तीर्थ पिहोवा में चैत्र चौदस मेले पर पंजाब,हिमाचल,राजस्थान,दिल्ली,उत्तर प्रदेश,जम्मू कश्मीर,चंडीगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंच रहे है।लेकिन सबसे ज्यादा संख्या पंजाब से आने वाले सिख श्रद्धालुओं की रहती है.यहाँ पर डुबकी लगाने से दूर हो जाते है.कुरुक्षेत्र के पिहोवा को पृथुदक तीर्थ के नाम से विश्व भर में जाना जाता है,जिसे हिन्दू और सिख एकता के प्रतीक के नाम से एक अलग पहचान भी मिली हुई है और जिस समय चैत्र चौदस का मेला आता है,उस समय देश के विभिन्न हिस्सों से लाखो श्रद्धालु आते है।श्रद्धालु पावन सरस्वती तीर्थ में स्नान,पूजा व पिंडदान कर अपने पितरों की अक्षय मोक्ष की कामना कर रहे है ।

चैत्र चौदस पिंडदान का यहाँ पर है विशेष महत्व

मान्यता है कि यहां पर जो भी श्रद्धालु अपने पितरों का पिंडदान व उनको जल अर्पण करते है तो उनके पितर प्रसन्न होकर परिवार में सुख समृद्धि की वर्षा करते हैं। श्रद्धालु पिंडदान के बाद प्रेत पीपल पर जल भी चढा रहे है।बता दें कि कुरुक्षेत्र के पिहोवा में 27 मार्च से सरस्वती तीर्थ पर लगने वाले 3 दिवसीय चैत्र चौदस मेला चलेगा।27 मार्च से शुरू होने वाले इस मेले में ज्यादा श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मिक शांति के लिए पिंडदान, गति कर्म व तर्पण करने के लिए आ रहे है ।

तीर्थ पुरोहित एवं इतिहासकार विनोद पचौली ने बताया की तीर्थ पुरोहितों की भूमिका विशेष है। पुरोहित अपने यजमानों की वंशावली को पीढ़ी दर पीढ़ी बही-खातों में संजोकर रखते हैं।देश-विदेश से लोग अपने पितरों के लिए पूजा करने आते हैं,तो पुरोहित उनके पूर्वजों की वंशावली की जानकारी देते हैं। इस सेवा के बदले में यजमान दान-दक्षिणा अर्पित करते हैं। यह दक्षिणा 1 रुपए से लेकर लाखों रुपए तक हो सकती है। हालांकि पुरोहित अपने यजमान से कोई मांग नहीं करते।अलग-अलग नाम से गद्दीइस तीर्थ पर पुरोहितों को गद्दी के नाम से जाना जाता है।इन गद्दी का नाम लेते हुए यजमान अपने पुरोहित तक पहुंचते हैं।यहां बड़ वाले,डफां वाले, फुलकारी वाले,सालग्राम गद्दी,बंसरी वाले,छतरी वाले व राजपुरोहित (धौली हवेली) प्रमुख गद्दिया है।इसके अलावा यजमान अपने पुरोहितों को हरी पगड़ी वाले,नंबरदार जी, घड़ी वाले, पचौली और अन्य नाम से भी पुकारते हैं।

तीर्थ पर 200 से ज्यादा पुरोहित अपनी-अपनी गद्दी पर विराजमान

तीर्थ पर 200 से ज्यादा पुरोहित अपनी-अपनी गद्दी पर विराजमान हैं।कई श्रद्धालु, जो सालों बाद या पहली बार यहां आते हैं,उनके लिए अपनी वंशावली देखना एक भावनात्मक अनुभव होता है। बड़े व्यापारी, राजपरिवार, राजनैतिक और बॉलीवुड हस्तियों की वंशावली भी यहां दर्ज है।ये अपने पुरोहित को दान स्वरूप बड़ी धनराशि भी अर्पित करते हैं।मेले में सरस्वती तीर्थ पर स्नान और प्रेत-पीपल पर जल अर्पित करने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। यह माना जाता है कि यहां पिंडदान और तर्पण करने से पितरों को मुक्ति मिलती है।श्रद्धालु विधिपूर्वक कर्मकांड संपन्न कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। हर रोज तीर्थ पर हजारों श्रद्धालु स्नान, दान और पूजा करने के लिए आते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.