अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने के निर्देश दिए गए।वहीं,ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वाले कुछ डॉक्टरों के मामले में भी पीएमओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी का निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।उन्होंने अस्पताल में ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वाले डॉक्टरों पर नाराज़गी जताई और पीएमओ को इस संबंध में सख्ती बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दवा स्टोर में कुछ महंगी दवाओं को एक्सपायरी से पहले ही अलग रखे जाने का मामला सामने आया, जिस पर संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने के आदेश दिए गए।उन्होंने अस्पताल की अत्याधुनिक लैब की सराहना करते हुए कहा कि इस स्तर की लैब मेडिकल कॉलेजों में भी कम देखने को मिलती है। साथ ही मैमोग्राफी मशीन और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि महंगी दवाइयों का सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और यदि किसी दवा की कमी हो तो मरीजों को समय पर उपलब्ध कराने के लिए डॉक्टर अपने अधिकारों का उपयोग करें।

निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था की भी सराहना की।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू किया गया आधुनिक सफाई तंत्र बेहतर परिणाम दे रहा है।आगामी मानसून को देखते हुए आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।इसके अलावा आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.