दिग्विजय चौटाला बोले कंगना रनौत का दिमाग कलाकार से बाहर नहीं निकल पाया..सस्पेंड करें भाजपा

सिरसा,  29 अगस्त : भाजपा सांसद कंगना रनौत के किसानों पर दिए गए बयान को लेकर जननायक जनता पार्टी  प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कंगना  रनौत सांसद तो बन गई लेकिन अभी उनके दिमाग कलाकार से बाहर  नहीं निकल पाया है । दिग्विजय ने कहा कि वह सांसद तो बन गई लेकिन जनता की नब्ज़ नहीं पहचान पाई। वहीं दिग्विजय चौटाला ने कहा कि  इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी को कंगना रनौत को सस्पेंड करना चाहिए । वहीं दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा विधानसभा चुनावो को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। दिग्विजय चौटाला डबवाली विधानसभा के गांव  में चुनाव प्रचार करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कंगना रनौत इस तरह के बयान देने के लिए खुली छूट दे रखी है उन्होंने कहा कि कंगना रनौत के इस तरह के बयान से कहीं ना कहीं हमारे समाज का नुकसान करवाने का काम करेगी दिग्विजय ने कहा कि कंगना रनौत एक महिला है और महिला का सम्मान सब करते हैं लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि एक फिल्म एक्ट्रेस होना और एक सांसद होना इनमें फर्क होता है दिग्विजय ने कहा कि फिल्म में तो नाच – गा कर काम चल जाता है लेकिन एक सांसद की जिम्मेवारी होती है जिसे उन्हें समझना चाहिए।
कांग्रेस और भाजपा पर जमकर साधा निशाना
वही विधानसभा चुनाव को लेकर दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आपसी लड़ाई में ही खत्म हो जाएगी । वही सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा पर पूछे गए सवाल पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि एक दलित की बेटी को चुनाव लड़ना चाहिए उन्हें कौन रोक रहा है इस बारे में पता करना जरूरी है। वहीं दिग्विजय चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आज प्रदेश में वही स्थिति है जो उनकी होनी चाहिए थी साथ ही दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पिछली बार भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मिस गाइड करके अपने साथ ले लिया और अपने किए वादों से मुकर गई और हमारे साथ धोखा किया दिग्विजय ने कहा कि हम तो संघर्ष लोग हैं हम तो इस स्थिति पर पहुंच जायेगे लेकिन जो धोखा भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की जनता के साथ किया है उसे प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। वहीं दिग्विजय चौटाला ने कहा कि डबवाली में जननायक जनता पार्टी को भरपूर समर्थन मिल रहा है और इस बार जो लहर है डबवाली से उठने का काम करेगी से उठने का काम करेगी ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.