शिमला, 29 अगस्त ( TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आर्थिक संकट से निपटने के लिए विधायकों,मुख्य संसदीय सचिवो, मंत्रियों के अगले दो महीनो के लिए सैलरी न लेने के एलान पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है.सीएम के एलान पर विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि इसी से समझ जाना चाहिए कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति क्या है.उन्होंने कहा कि ये स्थिति सरकार के वित्तीय कुप्रभंधन से आई है.
पहली बार ऐसा होगा कि वित्तीय इमरजेंसी लगेगी
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सीएम के इस एलान से समझ जाना चाहिए कि प्रदेश के पास पैसा बिलकुल नहीं बचा है.लेकिन दूसरी तरफ सचिवालय में खुद के कार्यालय मंत्रियों के कार्यालय को सेवन स्टार की तरह बनाने के लिए रेनोवेशन के लिए पैसा दिया जा रहा है.सरकारी आवास को फाइव स्टार की तरह बदल दिया गया है, उसके लिए तो पैसा है.सुधीर शर्मा ने कहा कि ये सरकार का पैसा पूरा बराबाद कर रहे हैं.प्रदेश कांग्रेस सरकार को चाहिए था जिनको पिछले खाते से संवेधानिक पदों पर बिठा दिया है, वहा से शुरुआत करिए, वहा से मिसाल पैदा करिए.सुधीर शर्मा ने कहा कि पहली बार ऐसा होगा कि वित्तीय इमरजेंसी लगेगी.उन्होंने कहा कि ये सरकार जनता के हित के लिए नहीं आई बल्कि अपने निजी हित के लिए आई है.
