हमीरपुर: अरविन्द सिंह ( TSN)-डीसी ऑफिस हमीरपुर के भवन में चल रहे उपायुक्त, एडीएम, एसी टू डीसी, एसपी ऑफिस तक पहुंचने के लिए दिव्यांगों को रैंप की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए एस्टीमेट तैयार करने के उपरांत बजट का प्रावधान कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है। दिव्यांगजनों को अधिकारियों तक पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए यह फैसला लिया गया है। उपायुक्त कार्यालय भवन के साथ लगती पार्किंग से ही रैंप की सीधी व्यवस्था एसपी ऑफिस तक करने की योजना तैयार की गई है।
वर्तमान में रैंप न होने की सूरत में दिव्यांगों को होती है परेशान
बता दें कि वर्तमान में उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त हमीरपुर का कमरा प्रथम मंजिल पर हैं. जबकि पुलिस अधीक्षक तीसरी मंजिल पर है.इसके अलावा राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्यालय दूसरी मंजिल पर हैं. जिसके लिए आए दिन जिला भर से लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचते हैं,लेकिन उपायुक्त कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए रैंप की सुविधा न होने के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था।उपायुक्त हमीरपुर के द्वारा लिए गए इस फैसले के चलते अब दिव्यांग रैंप के माध्यम से आसानी से अपनी फरियाद लेकर पहुंच सकते हैं। वर्तमान में दिव्यांगजनों को एसपी ऑफिस में अधिकारियों तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन्हें अपने परिजनों का सहारा लेते हुए किसी तरह अधिकारियों तक पहुंचना पड़ता है। डीसी ऑफिस के अंदर उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य कार्यालय तक रैंप की सुविधा न होने की वजह से इन्हें परेशानियां होती है।
उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि उपयुक्त कार्यालय में दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए जल्द ही साथ लगती पार्किंग से रेप को तैयार किया जाएगा इसके लिए बजट का भी प्रावधान कर दिया गया है उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की सुविधा के लिए लगातार काम कर रहा है और रेप के बनने से सबसे ज्यादा सुविधा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को होगी ।
