कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रोहित ठाकुर के नाम पर चर्चा.. बोले आलाकमान का आदेश सर्वोपरि

Shimla,7August-हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

रोहित ठाकुर ने कहा, “कोई भी नेता आलाकमान के आदेश को नजरअंदाज नहीं कर सकता। मैंने और अन्य मंत्रियों ने दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी राय रखी है। फिलहाल मैं अपनी वर्तमान जिम्मेदारी से संतुष्ट हूं, लेकिन अगर पार्टी कोई नई जिम्मेदारी देती है तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।”

हिमाचल कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रोहित ठाकुर का यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।उन्होंने स्वीकार किया कि लंबे समय से संगठनात्मक नियुक्तियां न होने से पार्टी को नुकसान हुआ है और आगामी पंचायत व शहरी निकाय चुनावों से पहले कार्यकारिणी का गठन बेहद जरूरी है।

शिक्षा विभाग की बैठक और मानसून आपदा पर चर्चा

शिक्षा मंत्री ने विभागीय बैठक को रूटीन मीटिंग बताया, जिसमें शैक्षणिक कार्यक्रमों और स्कूलों की बरसात से हुई क्षति पर चर्चा हुई।उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश भर में करीब 500 से अधिक स्कूलों को नुकसान पहुंचा है,जिनमें से अकेले मंडी ज़िले में 200 से ज़्यादा स्कूल प्रभावित हुए हैं। स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए बजट की योजना तैयार की जा रही है।उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनज़र शिक्षा विभाग पूरी तरह से तैयार है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया, वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना।सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।...

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.