/ Oct 16, 2026

मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर चर्चा, सीटू ने आंदोलन का बिगुल फूंका

नाहन-:सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक रविवार को नाहन में कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में केंद्र और प्रदेश की मौजूदा आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए मजदूरों,किसानों,खेत मजदूरों, कर्मचारियों,योजना कर्मियों तथा अन्य मेहनतकश वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा,जिला प्रभारी जगत राम और जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण सार्वजनिक उपक्रमों ,बैंक,बीमा,बिजली,परिवहन तथा प्राकृतिक संसाधनों का तेजी से निजीकरण किया जा रहा है।उनका आरोप था कि इससे आम जनता और श्रमिक वर्ग के हित प्रभावित हो रहे हैं।

नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित चार लेबर कोड श्रमिकों के लंबे संघर्षों से हासिल अधिकारों को कमजोर करते हैं।उन्होंने इन श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि इनके लागू होने से कार्य अवधि बढ़ने,यूनियन अधिकार सीमित होने,छंटनी आसान बनने और सामाजिक सुरक्षा कमजोर होने की आशंका है।बैठक में मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई।वक्ताओं ने कहा कि ऐसे समझौतों से हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों,बागवानों और अन्य किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।उन्होंने सरकार से किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।मनरेगा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने आरोप लगाया कि योजना के बजट में कटौती से ग्रामीण गरीबों के रोजगार पर असर पड़ा है। उन्होंने मनरेगा के तहत कम से कम 200 दिन का रोजगार, ₹600 प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी, समय पर भुगतान तथा शहरी रोजगार गारंटी कानून लागू करने की मांग दोहराई।बैठक में महंगाई पर नियंत्रण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने,ठेका प्रथा समाप्त करने,समान काम के लिए समान वेतन लागू करने,सभी योजना कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने तथा श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।वक्ताओं ने कहा कि रोजगार,महंगाई,शिक्षा,स्वास्थ्य और कृषि जैसे जनसरोकारों के मुद्दों पर व्यापक एकजुटता की आवश्यकता है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई को शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय अधिवेशन,29 जुलाई को दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन तथा 10 अगस्त के प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन में सिरमौर जिले से बड़ी संख्या में मजदूरों,किसानों,खेत मजदूरों, आंगनवाड़ी,मिड-डे मील और आशा वर्कर्स सहित विभिन्न संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।इसके लिए पूरे जिले में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।बैठक में आंगनवाड़ी यूनियन की जिला महासचिव एवं सीटू जिला कोषाध्यक्ष वीना,जिला उपाध्यक्ष इंदु तोमर, रिजवान, नीलम शर्मा, सुमन ठाकुर,मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन के जिला महासचिव संदीप, जिला अध्यक्ष विनीत, सुदेश, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र, चंदर कला, लता, जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड सत्या,श्याम दत्त, देवकुमारी,लीला, माया, अंजू, ममता,श्यामा, शीला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में जिले के मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं और लोकतांत्रिक संगठनों से आगामी आंदोलनों को सफल बनाने तथा श्रमिक-किसान हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.