/ Aug 30, 2026

आगामी चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा शिमला, जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर जोर

शिमला,संजू-भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की विशेष संगठनात्मक बैठक प्रदेश कार्यालय दीपकमल में जिला अध्यक्ष केशव चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों,संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल तथा पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह जिला स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी,जिसमें सभी मंडलों और मोर्चों की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।उन्होंने बताया कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा तथा आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार की जाएगी।उन्होंने जिला प्रभारी के समक्ष अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया।जिला प्रभारी सुरेश चंदेल ने कहा कि आने वाला समय राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है,इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अनेक विकासात्मक परियोजनाएं शुरू की गईं,जिनका लाभ आज भी जनता को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पूर्व सरकार की योजनाओं का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है और अपने चुनावी वादों को पूरा करने में असफल रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार और पूर्व भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।बैठक में जिला सह प्रभारी नितेन कुमार, प्रदेश भाजपा सचिव कुसुम सदरेट,प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा,किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष संजीव देश्टा,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,युवा मोर्चा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संगठन को आगामी कार्यक्रमों के लिए पूरी तरह सक्रिय और संगठित रखने का संकल्प भी लिया गया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.