किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद, मंत्री जगत सिंह नेगी ने खोला मोर्चा

शिमला,संजू -:किन्नौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया है।किन्नौर से विधायक और हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जताई है।उन्होंने कहा कि जिस बात को वह पहले से उठा रहे थे,अब उसकी पुष्टि भाजपा के नेता भी कर रहे हैं।नेगी ने कहा कि उन्होंने उस दौर में कांग्रेस के लिए काम किया,जब क्षेत्र में लोग कांग्रेस का झंडा तक नहीं थामते थे।उन्होंने कहा कि उनके पिता ने जिले में कांग्रेस की नींव रखी थी,लेकिन आज ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है जो कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ रहे हैं।उनके अनुसार जो लोग चुनाव हारते रहे हैं और उन्हें ही नेतृत्व सौंपा जाता है,तो यह विचारधारा की हार है।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि यदि उनसे इस विषय पर राय ली जाती तो ऐसा नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर स्लीपर सेल सक्रिय हैं,जो पार्टी के लिए घातक साबित हो सकते हैं।नेगी ने कहा कि ये स्लीपर सेल भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं और अब भाजपा नेताओं के बयानों से भी उनकी बात की पुष्टि हो रही है।उन्होंने कहा कि वह जिले के चुने हुए प्रतिनिधि हैं,लेकिन इतने महत्वपूर्ण फैसले से पहले उनसे कोई बातचीत नहीं की गई। उनके अनुसार इस प्रकार के निर्णयों से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वहीं,भाजपा द्वारा आपातकाल को लेकर आयोजित काला दिवस कार्यक्रम पर भी जगत सिंह नेगी ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है और जो लोग उनके साथ नहीं चलते,उन्हें ईडी जैसी एजेंसियों के माध्यम से प्रताड़ित किया जाता है। नेगी ने आरोप लगाया कि कई लोगों को बिना ठोस प्रमाण के जेल में रखा गया,लेकिन उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आपातकाल को उस समय की परिस्थितियों के संदर्भ में देखने की जरूरत है।उनके अनुसार उस दौर में लोकतांत्रिक सरकार को असंवैधानिक तरीके से गिराने की कोशिश की जा रही थी तथा सेना और अर्धसैनिक बलों को सरकार के खिलाफ खड़ा होने के लिए उकसाया गया था।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को गुमराह करने में माहिर हो गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.