/ Jun 28, 2026

लोकसभा चुनावों को लेकर जिला प्रशासन के पुख्ता इंतजाम…इंटरस्टेट पर भी लगाए गए नाके -DC

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-लोकसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है और 16 मार्च से देश भर में आचार संहिता शुरू हो चुकी है, वही अंबाला में भी इसे लेकर पुख्ता इंतजामत किया जा रहे हैं। ज्यादा जानकारी देते हुए उपायुक्त अंबाला ने बताया कि अंबाला लोकसभा सीट के अंतर्गत 3 जिले शामिल है, अंबाला , पंचकुला, यमुनानगर। इन सभी जिलों में लगभग 2077 पोलिंग स्टेशन आते है जिनमे से अंबाला में 927 पोलिंग स्टेशन है।
उपायुक्त अंबाला डॉक्टर शालीन  ने बताया कि इन सभी पोलिंग स्टेशन पर  सभी जरूरी इंतजामात किए जा रहे है जैसे की बिजली ,पानी , रैंप आदि। इन जिलों में लगभग 19.5 लाख वोटर्स है जिनमे से 8.5 लाख अंबाला से है। इन 19.5 लाख वोटर्स में से 25828 ऐसे वोटर्स है जिनकी उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है। आचार संहिता लागू होने के बाद सभी पोस्टर्स और बैनर्स को उतारने का कार्य भी शुरू हो गया है और अभी तक लगभग 10,000 बैनर्स और पोस्टर उतार दिए गए  है। डीसी ने बताया की कोई भी राजनीतिक पार्टी बिना अनुमति के जनसभा का आयोजन नही कर सकती। उन्होंने आम जन से भी अपील की है जिन लोगो के पास असला है उसे वे लोग आस पास के थानों या गन हाउस में जमा करवा दे। वही इंटरस्टेट नाके भी शुरू हो गए और आने जाने वालों की चेकिंग की जा रही है। डीसी ने जानकारी देते हुए बताया की पिछली बार 68% वोटिंग हुई थी और इस बार इस आंकड़े को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है जिसके लिए स्वीप एक्टिविटीज का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए एडीसी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.