अम्बाला छावनी का डोमेस्टिक एयरपोर्ट आगामी फरवरी माह तक कर दिया जाएगा शुरू – अनिल विज

चंडीगढ़ , 11 जनवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि डोमेस्टिक एयरपोर्ट अम्बाला छावनी का सारे क्षेत्र के लिए बनना बहुत बड़ी उपलब्धि है और यह डॉमेस्टिक एयरपोर्ट आगामी फरवरी माह तक संचालित कर दिया जाएगा। इस एयरपोर्ट से हरियाणा, वेस्टर्न यूपी, पंजाब और हिमाचल की कनेक्टिविटी होगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि इस डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर बडे से बडा जहाज उतर सकेगा और किसी भी मौसम में यहां से उड़ सकेगा। मंत्री अनिल विज शनिवार को डोमेस्टिक एयरपोर्ट अम्बाला छावनी का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने बताया कि डोमेस्टिक एयरपोर्ट से सम्बन्धित सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
सुरक्षा से सम्बन्धित उपकरण  जल्द ही गेट व अन्य स्थानों पर किए जाएंगे  इंस्टॉल 
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अभियंता से डोमेस्टिक एयरपोर्ट से संबंधित कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा कारणों से यहां पर लगने वाले उपकरणों व अन्य कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। सम्बन्धित अधिकारी ने ऊर्जा मंत्री को अवगत करवाया कि सुरक्षा से सम्बन्धित उपकरण आ रहे हैं और उपकारण जल्द ही यहां पर पहुंच जाएंगे और उसके बाद गेट व अन्य स्थानों पर इन्हें इंस्टॉल कर दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर संबंधित अधिकारियों को डोमेस्टिक एयरपोर्ट के प्रांगण में खाली पडे स्थान की सही तरीके से लैवलिंग व सफाई व्यवस्था करवाने के भी निर्देश दिए ताकि यहां की सुंदरता बढ़ सके।
डोमेस्टिक एयरपोर्ट के बनने से लोगों को काफी फायदा होगा 
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि डोमेस्टिक एयरपोर्ट अम्बाला छावनी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि डिफेंस से 133 करोड़ रुपए में यहां पर एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए जमीन ली गई है। इसके अलावा, 40 करोड़ रुपए स्ट्रक्चर के लिए राशि दी गई है तथा 16 करोड़ रुपए से बिल्डिंग तैयार की गई है। अभी यहां पर उपकरण लगने हैं, जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं और उपकरण आते ही यहां पर इन्हें इंस्टाल कर दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी बताया कि अम्बाला रेलवे का पुराना जंक्शन है। कईं प्रदेश इससे जुड़े हैं और डोमेस्टिक एयरपोर्ट के बनने से लोगों को काफी फायदा होगा जिससे अम्बाला छावनी की सुंदरता ओर बढेगी।
एयरपोर्ट पर स्टाफ को उनकी स्वेच्छा से डैप्यूट करवाया जाएगा
अनिल  विज ने यह भी बताया कि पिछले दिनों वह केन्द्रीय उड्डयन मंत्री से दिल्ली में मिले थे और उनसे बातचीत हुई है तथा उसके बाद से डोमेस्टिक एयरपोर्ट के कार्यों मे तेजी भी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से पहले केंद्र की पुलिस को तैनात किया जाना था लेकिन उन्होंने उड्डयन मंत्री से इस विषय में बातचीत की है और अब यहां पर हरियाणा पुलिस की ही तैनाती होगी। इस संबंध में पुलिस कर्मचारियों को जो प्रशिक्षण दिया जाना है, उसकी ट्रेनिंग दी जा चुकी है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर  सारे पुख्ता इंतजाम  होंगे। उन्होंने बताया कि यहां पर स्टाफ को उनकी स्वेच्छा से डैप्यूट करवाया जाएगा।
उड्डयन मंत्री से आग्रह – इंडियन एयरलाइंस व इंडिको जैसी एयरलाइन को भी शामिल किया जाए 
ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा यहां से जो फ्लाइट चलेगी इसके लिए एयरलाइन से समझौता हुआ है, जिसमें अम्बाला और हिसार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उड्डयन मंत्री से मिलकर आग्रह किया गया है कि यहां पर इंडियन एयरलाइंस व इंडिको जैसी एयरलाइन को भी शामिल किया जाए। निसंदेह इन दोनों एयरलाइन के आने से यहां से अन्य राज्यों के लिए भी फ्लाइट मिल सकेगी। उन्होने यह भी बताया कि इस डोमैस्टिक एयरपोर्ट पर बडे से बडा जहाज उतर सकेगा और किसी भी मौसम में यहां से उड़ सकेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.