डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा।

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश यात्राओं के दौरान भाजपा,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और केंद्र सरकार की आलोचना करते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि इससे देश की छवि प्रभावित होती है।हरियाणा की राजनीति पर बोलते हुए डॉ.गुप्ता ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा ने अपने पुत्र को पहले राज्यसभा और फिर लोकसभा में आगे बढ़ाया, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा की उपेक्षा की गई। उनके अनुसार,यह कांग्रेस की महिला नेतृत्व के प्रति सोच को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में नेताओं ने अपने परिवारों को आगे बढ़ाने का काम किया,जबकि भाजपा सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। संगठन में मतभेद के सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़े संगठन में छोटे-मोटे मतभेद स्वाभाविक हैं,लेकिन मनभेद नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी एकजुटता के कारण फरीदाबाद सहित प्रदेश में भाजपा का संगठन मजबूत हुआ है।डॉ. गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि नियमों के अनुरूप ही मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी और अवैध रूप से मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विजिलेंस पूछताछ के बाद बोले जनक राज- सरकार सही है, तो सिटिंग जज से कराए हिमकेयर मामले की जांच

शिमला/संजू-:हिमकेयर योजना में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच भरमौर से भाजपा विधायक डॉ.जनक राज गुरुवार को विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे कार्यालय पहुंचे डॉ.जनक राज से करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई।वह पूर्व भाजपा सरकार के दौरान मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के पद पर रह चुके हैं।पूछताछ के बाद डॉ. जनक राज ने सरकार...

पतलीकूहल स्कूल में खीर खाने से 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जांच के बाद होगी कार्रवाई

शिमला,संजू-:कुल्लू जिले के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील के दौरान खीर खाने के बाद करीब 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।खीर खाने के कुछ ही समय बाद कई बच्चों को उल्टियां और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी। स्थिति को देखते हुए बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)...

हिमाचल में मानसून सक्रिय, 23 अगस्त के बाद बारिश में कमी के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है।प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है।निचले मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई,जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।बिलासपुर,हमीरपुर और सोलन में सबसे अधिक बारिश हुई,जहां करीब...

कांग्रेस में ‘जयचंद’ और ‘स्लीपर सेल’ हावी: अपनी ही पार्टी पर क्यूं बरसे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-:राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदिवासी/अनुसूचित जनजाति विभाग के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति उस समय गरमा गई, जब राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने संगठन के भीतर चल रही कथित गुटबाजी और नियुक्तियों को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम में लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा...

कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर, ठियोग विवाद से 2027 की टिकट जंग के संकेत : भाजपा

शिमला-:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज एकजुट राजनीतिक दल के बजाय अलग-अलग गुटों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का ध्यान जनता की समस्याओं से अधिक आपसी राजनीतिक वर्चस्व और आगामी विधानसभा चुनाव...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.