डॉ. सुशील गुप्ता बोले लोकतंत्र में जनता का आदेश सबसे बड़ा..मतदाताओं का जताया आभार

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता का आभार जताया है । उन्होंने कहा कि 5 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने मुझ पर विश्वास जताया। इतना प्यार और सम्मान देने के लिए कुरुक्षेत्र की जनता और मतदाताओं का आभार। जनमत सर्वोपरि होता है, उसको स्वीकार करना चाहिए। इसलिए जीतने वाले हर व्यक्ति को बधाई। लोकतंत्र में जनता का आदेश सबसे बड़ा होता है।
विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार आम आदमी पार्टी 
डॉ सुशील गुप्ता ने  कहा कि आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र की जनता की लड़ाई को मजबूती से लड़ा। इस चुनाव में जनता ने झाड़ू के निशान पर 5 लाख 13 हजार 154 वोट दिए। मात्र 29 हजार वोटों के अंतर से पीछे रहा। हर गांव और शहर के हर वार्ड से मुझे लोगों का पूरा आशीर्वाद मिला। हर वर्ग, हर जाति और धर्म के लोगों ने मुझे वोट दिया। उन्होंने कहा कि मैं कुरुक्षेत्र की उन्नति व विकास के लिए और यहां की जनता के लिए पहले से ही कार्य कर रहा हूं। कुरुक्षेत्र में एक अस्पताल खोलने का कार्य चल रहा है। आगे भी लोगों के शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम करता रहूंगा। जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता है। मैं आगे भी जनता की सेवा करूंगा और जनता के सुख दुख में शामिल रहूंगा।उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा से इंडिया गठबंधन को जिताने को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने जी जान से मेहनत की और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कुरुक्षेत्र में पूरी मेहनत से काम किया, इसके लिए आभार। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.