रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)–हरियाणा में लोकसभा की कांग्रेस की पांच सीट आने पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडा गदगद दिखे. पिछली बार कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती थी,लेकिन इस बार कांग्रेस को हरियाणा में बंपर सीट मिली है। केंद्र और प्रदेश में बीजेपी सरकार के बावजूद पांच सीट मिलना आगमी विधानसभा के लिए कांग्रेस के लिए बड़े संकेत नजर आ रहे है। वहीं रोहतक से लोकसभा सीट से दीपेंद्र सिंह हुडा उनके बेटे की जीत दस की दस सीटो में सबसे ज्यादा मार्जन से जीत हासिल की है. जबकि पिछली बार बीजेपी के उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने दीपेंद्र हुडा को 7500 से वोटो से हरा दिया था। इस बार दीपेंद्र हुडा ने बीजेपी के उम्मीदवार अरविंद शर्मा को 345298 वोटो से हरा दिया. इतना ही नहीं सोनीपत,हिसार,सिरसा और अंबाला से भी कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत हुई है।
BJP सरकार अल्पमत में नैतिकता के आधार पर दे इस्तीफा
रोहतक में अपने निवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेंद्र हुडा बोले हम जीरो से पांच पर पहुंच गए जबकि बीजेपी दस से पांच पर रहे गए। हरियाणा में हमारा वोट प्रतिशत बीस परसेंट बढ़ा है जबकि बीजेपी का वोट परसेंट घटा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बीजेपी जात पात में बांटने का काम करती है। हरियाणा के लोगो को बधाई देता हूं इनके झांसे में नहीं आए। बीजेपी के 400 पार के नारे पर कटाक्ष किया, वहीं एग्जिट पोल पर भी तंज कसते हुए कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था पब्लिक पोल आने दो,एग्जिट पोल कई बार फेल भी हुए है.उन्होंने कहा की कांग्रेस विधान सभा में सरकार बनाएगी।प्रदेश में बीजेपी सरकार अल्पमत में हैं ऐसे में इन्हे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सरकार को भंग कर न्यू फ्रेस की बहुमत सरकार देनी चाहिए।
