/ Jun 29, 2026

डॉ. सुशील गुप्ता ने साधा BJP पर निशाना…बोले नवीन जिंदल भाजपा की वाशिंग मशीन में धुले

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कैथल के पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इसके बाद कलायत विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंदीय मंत्री जयप्रकाश जेपी के सुपुत्र विकास सहारण मौजूद रहे। इस मौके पर राम कुमार, वजीर ढांडा, संजय सातरोडिया, सीता राम, रणरूप मौर और दलबीर किरमारा भी मौजुद रहे।
जनता के सामने भाजपा को दोहरा चरित्र पूरी तरह से बेनकाब 
डॉ. सुशील गुप्ता ने अपनी चुनावी यात्रा गांव खरक पांडवा से शुरू की। इसके बाद वे गांव रामगढ़ पांडवा में लोगों से मिले। वहां से चौसाला में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद गांव जुलानी खेड़ा में पहुंचे। यहां से गांव बड़सीकरी कलां, बड़सीकरी खुर्द, कमालपुर, कलासर, खेड़ी शेरखान, भालंग, मटौर, शिमला और कलायत के वार्ड नं. यादव मोहल्ला पहुंचकर लोगों को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने  कहा कि जब से इंडिया गंठबंधन कुरुक्षेत्र से चुनाव प्रचार में उतरा है, तब से हम कुरुक्षेत्र के गांव गांव में जा रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए  कहा  कि कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता भाजपा की असलियत समझ चुकी है। जनता के सामने भाजपा को दोहरा चरित्र पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल भाजपा की वाशिंग मशीन में धुल गए है अब वो कोयला चोर नहीं कोहिनूर हो चुके हैं। डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि भाजपा नवीन जिंदल को ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर यहां चुनाव में लाए हैं। उन्होंने कहा कि  नवीन जिंदल जानते हैं कि इस बार कुरुक्षेत्र से उनकी जमानत जब होने वाली है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल को दो विकल्प दिए गए थे कि या तो यहां से चुनाव लड़ो या जेल जाओ। इसकी सच्चाई नवीन जिंदल ही जानते हैं। अब देश प्रदेश और कुरुक्षेत्र की जनता समझ रही है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.