/ Nov 26, 2026

बरसात और ओलावृष्टि से खराब हुई गेंहू की फसल का जायजा लेने पहुंचे कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर

यमुनानगर : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा के कृषि मंत्री आज जगाधरी विधानसभा के गांव ताहरपुर पहुंचे और ओलावृष्टि और बरसात से खराब हुई किसानों की गेहूं की फसल का जायजा लिया ।इस दौरान किसानों ने कृषि मंत्री को अपने खेतों में ले जाकर फसल की स्थिति दिखाई ।वहीं कृषि मंत्री ने भी किसानों की समस्या को जान मौके से ही कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन किया.
फसल के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार
कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने  कहा कि पूरे प्रदेश में कई जगह पर बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है.इसको लेकर आकलन किया जा रहा है ताकि सही समय पर किसानों को मुआवजा उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि  किसानों को जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार करेगी ।कंवर पाल गुर्जर ने   बताया की क्षतिपूर्ति पोर्टल को लेकर जो समस्या आ रही थी उसे भी दूर कर दिया गया है और पोर्टल को खुलवा दिया गया है ।उन्होंने बताया कि एक और  समस्या सामने आई थी कि जिसमें  दो एकड़ के किसान है,उन्होंने पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण नहीं किया था. उनके लिए भी पोर्टल को खोल दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ है।इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ साथ तहसील दार,पटवारी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक साल बाद फिर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, MORTH के खिलाफ खोला मोर्चा

मंडी,धर्मवीर।धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान लोगों के घरों को हो रहे नुकसान का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है।धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने करीब एक साल बाद दोबारा MORTH (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाईवे निर्माण में कथित अनियमितताओं और...

हिमाचल में 30 नवंबर तक खिली रहेगी धूप,बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार.. नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, तो दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 95 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित...

हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड से हटाए गए सात अजूबे, नगर निगम ने जेसीबी से हटाईं प्रतिकृतियां

शिमला,संजू-।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज और मालरोड की खूबसूरती और विरासत को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।स्टेट हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड पर स्थापित किए गए दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को हटा दिया गया है।नगर निगम की टीम ने नवंबर में जेसीबी और...

आरडीजी पर भाजपा की चुप्पी को लेकर जयराम ठाकुर पर बरसे नरेश चौहान, हर्ष महाजन को कोर कमेटी में जगह नहीं मिलने पर भी कसा तंज

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रदेश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.