/ Aug 29, 2026

एचपी बोर्ड के सर्वर डाउन होने के चलते टेट एग्जाम के लिए बोर्ड ने की वैकल्पिक व्यवस्था

धर्मशाला : राहुल चावला ( TSN)-हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का सर्वर डाउन होने के चलते 22 व 23 जून को होने वाले टेट एग्जाम के लिए बोर्ड ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। जिसके तहत जहां अभ्यर्थियों को बीएसएनएल के माध्यम से एसएमएस जारी करके रोल नंबर व एग्जाम सेंटर की जानकारी दी जाएगी। साथ ही टेट अभ्यर्थियों के रोल नंबर व सेंटर्स की जानकारी वाली लिस्ट भी बोर्ड ने सोशल मीडिया पर जारी की है। यही नहीं इसके बावजूद अभ्यर्थियों को रोल नंबर या एग्जाम सेंटर का पता नहीं चलता है तो अभ्यर्थी बोर्ड की हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर सकते हैं, इसके लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
आईटी विभाग की मदद ले रहा बोर्ड
शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले 5-6 दिनों से शिक्षा बोर्ड का सर्वर डाउन है, जिसके चलते बोर्ड अभी तक टेट अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी नहीं कर पाया है। बोर्ड प्रशासन सर्वर को सुचारु चले, इसके लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की मदद ले रहा है, जिसके लिए बोर्ड की एक टीम शिमला गई है। बोर्ड को उम्मीद है कि जल्द सर्वर ठीक हो जाएगा, लेकिन कुछ टेक्निकल इश्यू हैं, जिसमें कब, क्या समस्या आए। ऐसे में टेट अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बोर्ड की ओर से वैकल्पिक कदम उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 22 व 23 जून को जेबीटी, शास्त्री, नॉन मेडिकल व एलटी की परीक्षाएं करवाई जानी है।
एडमिट कार्ड नहीं तो फोटो और आईडी पू्रफ लाएं अभ्यर्थी
बोर्ड सचिव ने बताया कि टेट अभ्यर्थियों को शिक्षा बोर्ड बीएसएनएल के माध्यम से एसएमएस के माध्यम से उनके रोल नंबर व सेंटर की जानकारी देने जा रहा है। जिसमें एक लिंक भी होगा, जिसे ओपन  करके अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी बोर्ड ने अभ्यर्थियों के रोल नंबर ओर सेंटर की लिस्ट जारी की है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड न होने की वजह से परेशानी न हो, इसके लिए बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। वहीं बोर्ड ने अभ्यर्थियों से भी आग्रह किया है कि यदि वे एडमिट कार्ड  डाउनलोड नहीं कर पाए हैं और उन्हें अपना रोल नंबर पता है तो तो वे अपना एक फोटो जो कि उन्होंने एप्लीकेशन फोर्म में लगाई हो और साथ में कोई भी आईडी पू्रफ साथ लेकर जाएं।
हेल्पलाइन पर मिलेगी जानकारी
बोर्ड सचिव ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को अपने रोल नंबर या सेंटर का पता नहीं चल पा रहा है तो ऐसे अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने एक हेल्पलाइन भी जारी की है, जिससे कि अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर्स को रात दस बजे तक चालू रखने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। बोर्ड की ओर से 01892- 242122, 242135 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, इन नंबर्स पर जानकारी देने के लिए अलग-अलग अधिकारी 23 जून तक जानकारी देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.