यमुनानगर(TSN): इन दिनों दिल्ली में प्रदूषण को लेकर चर्चा आम हो गई हैं,जिसके बाद दिल्ली समेत हरियाणा और पंजाब काफी एक्टिव हो जाते हैं ताकि लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत मिल सके। प्रदूषण को कम करने के लिए क़ई आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अक्सर दिल्ली में बढते प्रदूषण के लिए हरियाणा और पंजाब को जिम्मेवार ठहराया जाता हैं,ऐसे में हरियाणा की तरफ से प्रदूषण को रोकने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खुले में पराली जलाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई हैं। अब यमुनानगर से जो बसें दिल्ली की तरफ जाती थी उनकी जगह 10 नई बसें लगाई गई हैं जो प्रदूषण ना फलाएं।
इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली के लिए यमुनानगर से रोजाना 10 बसे चलती थी जिससे यात्रियों को राहत मिल सके लेकिन अब यमुनानगर में BS4 की जगह दस BS 6 बसों का चलाया गया हैं। यमुनानगर ट्रैफिक इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि राजधानी में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए BS4 की जगह BS 6 बसों को लगाया गया हैं, ताकि प्रदूषण ना फैले। दिल्ली रूट की बसों को कहीं और लगाया गया हैं।
