/ Nov 25, 2026

Rajasthan Assembly Election 2023: जानिए अब तक कितने प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

जयपुर (एकता): राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अब तक कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बता दें कि बुधवार को नामांकन के तीसरे दिन राज्य में 46 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 51 उम्मीदवारों ने 60 नामांकन पत्र भरे। इसके साथ ही मंत्री विश्वेंद्र सिंह 3 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद उनके साथ मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक नामांकन से पहले विश्वेंद्र सिंह मुख्य बाजार से रैली निकालेंगे। इसके साथ ही प्रदेश में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव है, जिसमें सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। इसी क्रम में चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना भी जारी की गई है। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 6 नवंबर है।

जयपुर जिले की 19 सीटों पर बुधवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। राज्य में तीसरे दिन डूंगरगढ़, नोखा, सुजानगढ़, मंडावा, नवलगढ़, झोटवाड़ा, आमेर, विद्याधर नगर, सांगानेर, बस्सी, तिजारा, किशनगढ़ बास, थानागाजी, श्रीगंगानगर, रायसिंहनगर, भादरा, बीकानेर पूर्व, टोंक, किशनगढ़, डेगाना, बाली, सुमेरपुर, फलौदी, पोकरण, सिरोही, खेरवाड़ा, वल्लभनगर, डूंगरपुर, नाथद्वारा, जहाजपुर, सांगोद, कोटा दक्षिण, लाडपुरा, घाटोल, कुशलगढ़, बेगूं, निम्बाहेड़ा, राजसमंद कुल 60 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

छह हजार रुपये के विवाद में जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; सिर मुंडवाकर बाजार में निकाला पैदल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:करनाल में पैसों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महज छह हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में थाना शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के एक से दो घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को पकड़...

चंडीगढ़ के मालिकाना हक पर सियासत तेज,अधूरे नोटिफिकेशन के आरोपों पर कटारिया का कांग्रेस-AAP पर तंज

चंडीगढ़-:पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ के मालिकाना हक को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी और आधे-अधूरे नोटिफिकेशन के आरोपों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में BJP और अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर भी अपनी बात रखी।कटारिया मंगलवार को...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सुक्खू सरकार, पांच साल की अस्थाई नौकरियां देना दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार की इंगेजमेंट पॉलिसी-2026 पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्थायी रोजगार देने के बजाय उन्हें अस्थाई नियुक्तियों के जाल में उलझा रही है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को नियमित रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे...

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शिमला में आस्था का सैलाब, गुरबाणी कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा

शिमला,संजू-:सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व राजधानी शिमला में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के पुराने बस अड्डे के समीप स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुरुद्वारे में मत्था टेकने...

कांगड़ा चाय के उत्पादन में 18 हजार किलो का इजाफा, युद्ध से कीमतों में गिरावट

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की पहचान और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान रखने वाली कांगड़ा चाय के उत्पादन में इस साल उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।अनुकूल मौसम और बेहतर बारिश के चलते चाय उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 18 हजार किलो का इजाफा हुआ है।इस वर्ष कांगड़ा चाय का कुल उत्पादन बढ़कर 1...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.