कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां अब ग्राउंड जीरो पर दिखने लगी है. कैथल जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के कार्यालय खुल चुके हैं, जिनका आज भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने दौरा किया और कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले उनकी ड्युटियां लगाई. साथ ही कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुट जाने का संदेश दिया.
बता दें कि बीजेपी की तरफ से हरियाणा के लोकसभा प्रत्याशियों की सूची अभी आना बाकी है, लेकिन प्रत्याशियों की सूची होने से पहले कैथल में लोकसभा चुनाव की तैयारियां ग्राऊंड जीरो से चल रही हैं.अशोक गुर्जर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी पूरी तैयारी हो चुकी हैं. जिसको लेकर उन्होंने आज जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में खोले गए चुनाव कार्यालय का दौरा किया था, इस बीच कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनके सुझाव भी लिए गए हैं।
