CM नायब सिंह सैनी ने पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद रैली में की बड़ी घोषणाएं

हरियाणा, 19 दिसंबर – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए हल्का वासियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पूंडरी को जल्द ही उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उप मंडल या जिला घोषित करने के संबंध में कमेटी गठित की हुई है और पूंडरी को उप मंडल बनाने के संबंध में कमेटी के पास आवेदन प्रस्तुत किया गया है, जैसे ही कमेटी की रिपोर्ट आएगी, उसके बाद इसे उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा।इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पूंडरी हलके में 5 करोड़ रुपये की लागत से स्कूलों के पुराने भवनों की मरम्मत और नवीनीकरण किया जाएगा। गांव फतेहपुर और बदनारा में भूमि उपलब्धता के आधार पर हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने मंडी बोर्ड की सड़कों की मरम्मत के लिए 5 करोड़ रुपये तथा लोक निर्माण विभाग की सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने आरडी 0-28000 चंदलाना माइनर की मध्यवर्ती संरचना का पुनर्वास का कार्य करवाने, आरडी 0-48,600 तक थरोटा माइनर का पुनर्वास और आरडी 48,600-54,200 तक माइनर की संरचना की मरम्मत करवाने की भी घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने ग्राम कौल में विश्राम गृह के नवीनीकरण करने तथा पूंडरी नगरपालिका एवं फतेहपुर गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने सांच गांव में राजकीय हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड करने की भी घोषणा की। इसके अलावा, पाई में कबड्डी अकादमी के नवीनीकरण के कार्य को तेज गति से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैथल-करनाल-पूंडरी बाईपास की व्यवहार्यता चेक कराई जाएगी।मुख्यमंत्री ने उपरोक्त घोषणाओं के अलावा पूंडरी के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले दो कार्यकालों में पूंडरी क्षेत्र में शिक्षा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाएं आदि को बढ़ाने के लिए निरंतर काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ढांढ को खंड का दर्जा दिया है। इस क्षेत्र से गुजर रहा अम्बाला कोटपुतली ग्रीनफील्ड कॉरिडोर- एन.एच. 152-डी 10,646 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया। कैथल से करनाल फोरलेन सड़क का निर्माण 175 करोड़ की लागत से किया गया। पूंडरी में बरसाती पानी की निकासी और सीवरेज लाइन बिछाने पर 12 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में हर क्षेत्र का समान रूप से विकास किया है।
धन्यवाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपये की लागत से 3 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास  किया। इनमें पूंडरी सड़क से सेगा सड़क तक फिरनी का निर्माण, नीलोखेड़ी कारसा ढांड रोड के अलावा 6 अन्य सड़कों का सुदृढ़ीकरण शामिल है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, केएनएच से गायनी वार्ड शिफ्ट करने पर बढ़ा विरोध

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और शिमला नागरिक सभा के बैनर तले महिलाओं ने IGMC के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से इस...

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: शिमला को नंबर-1 बनाने की मुहिम तेज, मेयर सुरेंद्र चौहान खुद उतरे मैदान में

शिमला, संजू -:स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम शिमला ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है और शहर को देशभर में प्रथम स्थान दिलाने के लक्ष्य के साथ रणनीति पर तेजी से काम किया जा रहा है। निगम ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर वार्ड में अधिकारियों की तैनाती की है,...

राष्ट्रपति निवास में गरिमामय ‘एट होम’ समारोह आयोजित

शिमला -: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा गुरुवार को राष्ट्रपति निवास मशोबरा में एक भव्य ‘एट होम’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के प्रमुख राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी बिन्दु गुप्ता भी उपस्थित रहीं। समारोह में कुलदीप सिंह पठानिया, जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य...

अंबाला में बदला मौसम का मिज़ाज: तेज हवाओं संग बारिश, गर्मी से राहत

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला में आज अचानक मौसम ने करवट ले ली। घने बादलों की चादर के बीच पहले हल्की और फिर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। इस बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि की भी खबर है।...

शिमला ग्रीष्मोत्सव अब 8 से 12 जून तक होगा आयोजित

शिमला, 30 अप्रैल  — हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रीष्मोत्सव 2026 की तिथियों में प्रशासन द्वारा बदलाव किया गया है। अब यह उत्सव 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह आयोजन अन्य निर्धारित तिथियों पर प्रस्तावित था, लेकिन आगामी पंचायती राज चुनावों और प्रशासनिक व्यस्तताओं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.