/ Oct 14, 2026

आनंद शर्मा के बयान को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का समर्थन

शिमला, संजू : -दिग्गज कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के बयान को हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से समर्थन मिला है. आनंद शर्मा ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर भारत सरकार के कूटनीतिक प्रयासों की तारीफ की थी.
2002 के मुकाबले क़रीब 5 लाख घटी एनरोलमेंट
मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आनंद शर्मा बयान को समर्थन दिया. रोहित ठाकुर ने कहा कि आनंद शर्मा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है. आनंद शर्मा तथ्य और आंकड़ों के आधार पर अपनी बात रखते हैं. उन्होंने कहा कि विश्व परिपेक्ष में आनंद शर्मा ने अपनी बात कही है. रोहित ठाकुर ने कहा कि ये किसी सरकार का विषय नहीं है बल्कि पूरा विश्व ही दोबारा स्थिति सामान्य होने की उम्मीद कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के चलते सबसे बड़ी चुनौती ऊर्जा संकट की है और इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव विकासशील देशों पर हो रहा है. रविवार को रोहित ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र जुब्बल कोटखाई के भट्टाड़-ढाडी क्षेत्र पहुंचे थे. जहां मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित ठाकुर ने ये बयान दिया.
प्रदेश में 151 स्कूलों को CBSE एफिलिएटिड करने के मुद्दे पर रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट में भारी गिरावट आई है. राज्य में पहली से आठवीं कक्षा तक 2002 में एनरोलमेंट 9 लाख 70 हज़ार हुआ करती थी, जो आज घटकर 4 लाख 2 हज़ार रह गई है. ऐसे में सरकार ने राज्य के 2000 सरकारी स्कूलों में से पहले चरण में 151 स्कूलों को CBSE एफिलिएटिड करने का फैसला किया. इसके ज़रिए प्रदेश सरकार के स्कूलों में बेहतर फैसिलिटी देने का उद्देश्य है. इसमें पहली कक्षा से अंग्रेजी भाषा और स्मार्ट ड्रेस इंट्रोड्यूस करना जैसे पहलू शामिल हैं.
वहीं, शिक्षा विभाग में अभी भी ट्रांसफर बंद हैं. इस पर मुख्य शिक्षा मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह प्रदेश में व्यक्तिगत रूप से ट्रांसफर पॉलिसी के पक्षधर हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि लेकिन ट्रांसफर पॉलिसी को कंसेंसस के आधार पर ही लागू किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष के साथियों के साथ भी उन्होंने विषय पर समर्थन की बात कही है. देश के दूसरे राज्यों ने भी ट्रांसफर पॉलिसी को अपनाया है ऐसे में राज्य सरकार को भी इस पॉलिसी को अपनाने की जरूरत है.
इससे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में आज कई जनहित के क्षेत्र में मिल के पत्थर स्थापित किए गए हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि 1 करोड़ 87 लाख की लागत से बनी सेकेंडरी स्कूल को आज जनता के लिए समर्पित किया गया है. क्षेत्र के सबसे बड़े गांव भट्टाड़ में सामुदायिक केंद्र और लंबे समय से सड़क मार्ग की राह देख रहे नढाल गांव के लिए सड़क मार्ग खोलने की शुरुआत की गई है. रोहित ठाकुर ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के 5 वर्षों में इस क्षेत्र में विकास कार्य ठप रहे अब पुनः विकास कार्यों को गति मिली है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.