श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा से अब सालभर हो सकेंगे दर्शन, जानें कब मिलेगी यह सुविधा

जम्मू (एकता): मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। श्रद्धालुओं की प्राचीन मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। हाल ही में मंदिर की प्राचीन गुफा से अब सालभर दर्शन हो सकेंगे। खास बात यह है कि इस सुविधा का शुभारंभ नवरात्र में किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कटड़ा व यात्रा ट्रैक पर पांच स्थानों पर कियोस्क स्थापित कर दर्शन की ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। यह सुविधा श्रद्धालुओं को साल भर मिलती रहेगी। श्राइन बोर्ड प्रशासन की ओर से इस सुविधा को अंतिम रूप दिया गया।

माता रानी के प्राचीन गुफा से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

यह सुविधा सेरली हेलीपैड, अर्धकुंवारी, पार्वती भवन और दुर्गा भवन में Available रहेगी। हालांकि श्रद्धालुओं को इसके लिए ऑनलाइन 101 रुपए देना होगा। जिसके बाद वह माता रानी के प्राचीन गुफा से दर्शन कर सकेंगे। इससे उनको आसानी होगी। पहले भी इस गुफा को लेकर मांग उठती रही है। जो सालभर में एक बार ही खुलता है। श्रद्धालुओं को अब जाकर राहत मिली है। सबसे ज्यादा फायदा बुजुर्गों को होगा। जो गुफा से दर्शन करने की इच्छा रखते हैं। भवन में स्काईवाक तथा डिजिटल लॉकर सुविधा का भी फायदा होगा।

इन फूलों से महकेगा मां वैष्णो देवी का भवन

बताया जा रहा है कि इस बार मां वैष्णो देवी का भवन विदेशी फूलों से महकेगा। वहीं दूसरी तरफ शारदीय नवरात्र को लेकर भवन में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भीड़ को देखते हुए कटड़ा से लेकर भवन तक रास्ते में यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इस बार श्रद्धालुओं को नवरात्र में दर्शन करने के लिए फलाहारी खाना भी मिलेगा। पूरे भवन में सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

वैष्णो देवी मंदिर इतना प्रसिद्ध क्यों है?

यह मंदिर दुनिया भर में लोकप्रिय है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि “मूंह मांगी मुरादें पूरी करने वाली माता”, यहां की देवी अपने भक्तों की जो भी इच्छा होती है उसे पूरा करती हैं। यह पवित्र गुफा 5,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और तीर्थयात्रियों को कटरा से शुरू होकर लगभग 12 किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ती है।

वैष्णो देवी की चढ़ाई में कितने घंटे लगते हैं?

माता वैष्णोदेवी की कटरा से भवन तक की 12–13 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई में कितना समय लगता है? यदि आप घोड़े वालों की गति से बिना अर्ध कुमारी दर्शन के सीधे चढते जाते हैं तब आप 4 घंटे में माता के भवन तक पहुंच जाएंगे। इसके बाद भीड़ के हिसाब से आपको जो दर्शन के लिए 1 से 3 घंटे तक का समय लगेगा वो अलग है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग का होगा संगम

चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर प्रबंधन का संगम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेश दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया तथा अंतरराष्ट्रीय...

सांसद कुमारी सैलजा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोलीं—जनता का भरोसा टूटा, चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता में आए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब लगातार महंगाई...

जेपी नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल दौरा, एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर -:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह 6 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर तैयार कार्यक्रम के...
CM Sukhwinder Singh

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली, सोमवार को तय होगी नई तारीख

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार की पांच अक्तूबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की पुष्टि की गई है।विभाग के अनुसार कैबिनेट की बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान सोमवार को किया जाएगा।सरकार की...

सिंगापुर में दिखी हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एकता की अनूठी तस्वीर, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ की यात्रा

चंडीगढ़-:सिंगापुर में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी एकता,सौहार्द और सहयोग की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक साथ यात्रा कर आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल का संदेश दिया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। यात्रा के दौरान हरियाणा और छत्तीसगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.